
पनागर : पनागर विधानसभा में अब भाजपा विधायक व उम्मीदवार सुशील इंदू तिवारी को कांग्रेस के राजेश रामदास पटेल टक्कर देंगे। इस विधानसभा में इन दोनों ही उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हे। भाजपा के लिए इस सीट को बरकरार रखने की चुनौती है। कांग्रेस के राजेश रामदास पटेल भाजपा का किला भेदने की तैयारी से मैदान में हैं। राजेश रामदास पटेल प्रत्याशी पनागर विधानसभा ने कहा सबसे पहले मैं अपने संगठन का कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास कायम करते हुए मुझे पनागर विधानसभा की सेवा के योग्य समझा साथ ही में क्षेत्र के जनमानस से विनम्र अनुरोध करता हूँ आप सभी के प्रेम और विश्वास का मैं सदैव प्रार्थी रहूंगा अपना स्नेहा मुझ पर बनाए रखें एवं क्षेत्र के चहुमुखी विकास/सुख शांति हेतु मेरे संकल्प को पूर्ण करने में मेरे सहयोगी बने और मुझे आशीर्वाद प्रदान करें।