राजगढ़ की रात सबसे ठंडी,पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय, बदलेगा मौसम

Updated on 11-12-2023 12:14 PM

भोपाल। प्रदेश अब कड़ाके की ठंड की चपेट में आ चुका है प्रदेश में इस सीजन में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है, यह तापमान पचमढ़ी में रिकार्ड हुआ है इसके साथ ही जिलों की बात की जाए तो राजगढ़ में तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया इतना ही नहीं दो-तीन जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान में स्थिरता देखने को मिली। सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ बालाघाट के मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है

राजधानी भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर उज्जैन और छिंदवाड़ा में भी तापमान तेजी से गिरा है। सोमवार को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सिंगरौली और सीधी में देर सुबह तक कोहरा दिखाई दिया। वहीं, शहडोल संभाग के जिलों के अलावा नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, रीवा, कटनी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भी धुंध छाई रही।

प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में तापमान तेजी से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया ग्वालियर में 9.8 इंदौर में 14.06 बैतूल में 12 छिंदवाड़ा में 11.5 और सबसे कम राजगढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार को भोपाल में 26.4 ग्वालियर में 27 इंदौर में 25.8 बैतूल में 24.7 छिंदवाड़ा में 25 जबलपुर में 25.4 मंडल में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ वहीं बालाघाट की मलाजखंड में सबसे कम अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से यानी कि आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने का अनुमान है इस कारण प्रदेश से कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं वहीं कुछ हिस्सों में वर्षा भी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.