राजनाथ सिंह ने दतिया में पीतांबरा पीठ के किए दर्शन

Updated on 17-11-2021 09:01 PM

   भोपाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्रांजिट विजिट पर  आज ग्वालियर आए।  इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दतिया के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में उनके स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने विमानतल पर वायुसेना के अधिकारियों से भी चर्चा की है। यहां से दतिया में रक्षा मंत्री पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। यहां गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने उनकी आगवानी की। हालांकि रक्षा मंत्री का आगवानी करने आए यूपी के श्रम मंत्री सहित तमाम भाजपा नेताओं को सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर में नहीं जाने दिया गया।

इसके चलते जनप्रतिनिधियों को बाहर से ही लौटना पड़ा। दतिया से रक्षा मंत्री झांसी जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10.15 बजे विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा विमानतल पर पहुंचे। यहां पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा, जय सिंह कुशवाह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व साड़ा अध्यक्ष राकेश जादौन, दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। यहां पर जब सांसद ने पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया तो उन्होंने पूछा कि आप कैसे हैं।

साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों से भी रक्षा मंत्री ने चर्चा की है। महाराजपुरा एयरबेस पर जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के बाद रक्षा मंत्री हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना हो गए। शाम लगभग 4 बजे वापस ग्वालियर आएंगे और यहां से विमान द्वारा रवाना होंगे।रक्षा मंत्री की आगवानी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने वायुसेना के अधिकारियों से भी चर्चा की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.