बड़ी झील में सुरीली धुन के साथ पानी पर अवतरित हुए राम, म्युजिकल फाउंटेन शो में दिखाई अयोध्या की झलक

Updated on 20-01-2024 12:43 PM
भोपाल। अयोध्या के मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक पावन अवसर पर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। जगह-जगह प्रभु श्रीराम से जुड़े सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। भोपाल शहर में भी प्रभु श्रीराम की महिमा देखने को मिल रही है। विभिन्न स्थानों पर कहीं श्री राम की झांकियां लग रही हैं कहीं सेल्फी स्टैंड बना रहे हैं और कहीं कोई प्रसाद बांटा जा रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा बोट क्लब पर 19 से लेकर 22 जनवरी तक राम महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इस महोत्सव के प्रथम दिवस पर बोट क्लब पर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के जरिए रामकथा का मंचन वाटर स्क्रीन पर हुआ, जिसमें आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनियों एवं सुरीली धुनों के साथ फाउंटेन के माध्यम से पानी में भगवान श्रीराम की आकृति उकेरी गई। कथा के माध्यम से श्रीराम की महिमा का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग म्युजिकल फाउंटेन शो देखने के लिए उपस्थित रहे।


दिखाई अयोध्या मंदिर की झलक

म्यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन पर अयोध्या मंदिर की 10 मिनट की शार्ट फिल्म दिखाई गई। पानी में मंदिर और प्रभु श्री राम की आकृति को दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भोपालवासी पहुंचे। 10 मिनट के शो में भारत के वैभव और भोपाल के इतिहास को बताया गया। साथी ही प्रभु श्रीराम मंदिर के जन्म स्थान अयोध्या को मुक्त करने में हुए संघर्ष को बताया। यह शो शाम को 6 बजे से 7:30 तक चालू रहेगा।


51000 दीपों से जगमग होगा बोट क्लब, महाआरती होगी

22 जनवरी को बोर्ड क्लब पर 51000 दीपक जलाए जाएंगे तथा महाआरती का आयोजन भी होगा। यहां राम मंदिर की प्रतिकृति भी देखने को मिलेगी। 11 प्रकांड पंडित लोगों द्वारा मंत्रोचार श्लोक के माध्यम से पवित्र नदियों के जल का मिश्रण बड़े तालाब पर प्रवाहित होगा, जिसमें गंगा जल सरयू नदी का पानी कलश के माध्यम से प्रवाहित किया जाएगा। स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.