“राम के नवरस”: नौ कवि, नौ रस—भोपाल में अनोखी काव्य संध्या

Updated on 26-03-2026 10:54 AM

भोपाल। साहित्य और संस्कृति के संगम को एक नए आयाम देने के उद्देश्य से 29 मार्च 2026, रविवार, शाम 7 बजे समन्वय भवन में — “राम के नवरसका आयोजन होने जा रहा है। पॉलिटिक्सवाला मीडिया समूह द्वारा  आयोजित कवि सम्मेलन देश में अपनी तरह का पहला होगा, जिसमें राम के व्यक्तित्व और उनके जीवन प्रसंगों को नौ अलग-अलग रसों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। यह भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में निहित राम के विविध आयामों को काव्य के माध्यम से जीवंत करेगा।

राम के नवरसकी इस प्रस्तुति में देश के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कवि अपनी विशिष्ट शैली में नौ रसोंश्रृंगार, वीर, करुण, हास्य, रौद्र, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांतको अभिव्यक्त करेंगे। इस अनूठे मंच पर आमंत्रित कवियों में शशिकांत यादव, राजीव राज, पंकज दीक्षित, अजहर इकबाल, श्रद्धा शौर्य, अभिसार शुक्ला, अमन अक्षर, रामायण धर द्विवेदी एवं अभय निर्भीक शामिल हैं। इस कवि सम्मेलन का शुभारंभ सहकारिता, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग करेंगे

यह आयोजन काव्य प्रेमियों के लिए एक विशेष होने के साथ साथ राम के बहुआयामी स्वरूप को समझने और महसूस करने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगा। पॉलिटिक्सवाला मीडिया समूह ने भोपाल सहित आसपास के सभी साहित्यप्रेमियों, युवाओं और बुद्धिजीवियों से इस ऐतिहासिक और अनूठे कवि सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.