भोपाल में सब-इंजीनियर के खिलाफ रेप केस दर्ज:पूर्व पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Updated on 05-07-2024 12:06 PM

भोपाल अशोकाकी गार्डन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर बिजली विभाग के सब-इंजीनियर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की। पीड़िता आरोपी की पूर्व पत्नी है। कोर्ट से तलाक के बाद आरोपी ने राजीनामा कर महिला को साथ रख लिया था। इसी बीच आरोपी दो साल तक पूर्व पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद वह गायब हो गया। बाद में पूर्व पत्नी को पता चला कि आरोपी ने किसी और लड़की से शादी कर ली है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नीमच निवासी 32 साल की महिला की शादी बिजली कॉलोनी अशोका गार्डन में रहने वाले सब-इंजीनियर से साल 2016 में हुई थी। उनकी एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति के माता-पिता उसे उकसाने लगे थे कि तू पत्नी से तलाक ले ले। हम तेरी दूसरी लडक़ी से शादी करा देंगे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच भी अनबन होने लगी। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।

बेटी को लेकर मायके में रहने लगी थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि साल 2022 में दोनों के बीच तलाक हो गई थी। तलाक के बाद महिला अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। इस बीच पति ने उससे संपर्क कर कहा कि बेटी का भविष्य खराब हो रहा है। लिहाजा दोनों के बीच राजीनामा हुआ और महिला अपनी बेटी को लेकर बिजली कॉलोनी पूर्व पति के साथ रहने लगी। इस बीच आरोपी पूर्व पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

राजीनामा में तय हुआ पति नहीं करेगा दूसरी शादी

राजीनामा में तय हुआ था कि पति दूसरी जगह शादी नहीं करेगा। पिछले दिनों आरोपी अचानक गायब हो गया। वह कहीं दूसरी जगह रहने लगा। इस बीच पीडि़त महिला को पता चला कि पूर्व पति ने कहीं और शादी कर ली है। इसलिए वह उसके पास नहीं आ रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.