पुलिस बयानों में रेप पीड़ित महिला आरक्षक का खुलासा:लेफ्टिनेंट कर्नल ने की थी सगाई, शादी का दिया था झांसा, फिर तोड़ लिया रिश्ता

Updated on 31-03-2025 12:02 PM

भोपाल पुलिस की महिला आरक्षक के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा रेप के मामले में पीड़िता के बयानों में बड़ा खुलासा हुआ है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे रिंग सेरेमनी कर चुका था। इस कार्यक्रम में उसके कई रिश्तेदार शामिल हुए थे। तब महिला को भरोसा हो चुका था कि आरोपी उससे शादी करेगा, इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए।

अचानक पीड़िता को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इस संबंध में आरोपी से बात की तो उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े किए। यहां तक की अपने बेटे को भी स्वयं का होने से इनकार कर दिया और पत्नी से पीड़ित होने की बात कही। क्योंकि इंगेजमेंट हो चुकी थी और आरोपी पत्नी से तलाक लेकर जल्द उससे शादी करने का दावा कर रहा था।

लिहाजा पीड़िता ने उसकी बात पर भरोसा किया और आरोपी के पहले शादीशुदा होने की बात को नजरअंदाज कर दिया। अब आरोपी ने अचानक शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। उससे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया। तब पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

'पीड़िता और आरोपी की मुलाकात पहली बार आर्मी एरिया में हुई थी'

महिला थाने की टीआई अंजना दुबे ने बताया कि पीड़िता और आरोपी वरुण प्रताप सिंह की मुलाकात आर्मी एरिया शाहजहांनाबाद में पहली बार हुई थी। पीड़िता आर्मी कैंटीन से कुछ सामान खरीदने परिचित के साथ गई थी। बाद में दोनों की फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने पहली बार आर्मी एरिया में स्थित अपने बंगले पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

आरोपी उसे शादी करने का भरोसा दिला चुका था। वह पहले से शादीशुदा था, इस बात की जानकारी उसने पीड़िता से छिपाई थी। जब फरियादी को इस बात का पता लगा तो उसने आरोपी से बात की। आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े किए। यहां तक की उसने बच्चा भी स्वयं का होने से इनकार कर दिया।

महिला आरक्षक को भरोसा दिलाया कि पत्नी से जल्द तलाक लेने वाला है। पीड़िता के साथ उसने रिंग सेरेमनी भी की थी, इस कार्यक्रम में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। इस बीच आरोपी का हल्दवानी ट्रांसफर हो गया। इसके बाद आरोपी का रवैया बदल गया। पीड़िता की ओर से पर्याप्त साक्ष्य सौंपे गए थे, जिसके आधार पर 27 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई।

एएससी बटालियन हल्द्वानी में पदस्थ है आरोपी

महिला थाने की टीआई अंजना दुबे ने बताया कि आरोपी वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेना में ​लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया है और वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.