राजधानी के मिंटो हाल में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे मध्य भारत के रत्न

Updated on 22-07-2024 01:27 PM
भोपाल। बादलों के डेरे और रिमझिम फुहारों के बीच हरियाली की चादर ओढ़ी झीलों का शहर भोपाल सोमवार शाम एक यादगार समारोह का गवाह बनेगा। शहर के हृदय स्थल में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर (मिंटो हाल) में झिलमिलाती रोशनी और उल्लास जगाती स्वरलहरियों के बीच मध्य भारत के वे रत्न, हीरे-पन्ने और माणिक्य की तरह जगमगाएंगे जिन्होंने न केवल इस मिट्टी का कर्ज चुकाया है बल्कि अपनी विशिष्ठ उपलब्धियों से क्षेत्र का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

मौका होगा शहर की धड़कन नवदुनिया का प्रतिष्ठित आयोजन, मध्य भारत रत्न सम्मान का। इस गरिमामय समारोह में क्षेत्र के रत्नों को सम्मानित करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव। यादगार शाम की गवाह बनेंगी शहर और प्रदेश की जानीमानी हस्तियांं। सम्मान समारोह शाम छह बजे से आयोजित होगा।

मध्यभारत की इस धरती पर कई ऐसे सपूतों ने जन्म लिया है, जिन्होंने इस पावन धरा, हमारे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस क्षेत्र ने समाज के हित में कार्य करने वाले शिक्षक, चिकित्सक, साहित्यकार,कलाकार, समाजसेवी, उद्योगपति, व्यवसायी आदि को तराशने के साथ-साथ सम्मानित भी किया है। आज का मध्यभारत लोगों की श्रमशक्ति, जीवटता, नागरिकबोध और उद्यमिता का जीता-जागता उदाहरण है। आयोजन में आयरा इंटरप्राइजेस प्रेजेंटिंग पार्टनर एवं आईएनडी 24 मीडिया पार्टनर है। मध्य भारत के रत्नों की आभा से दमकती शाम की गवाह कई विशिष्ट हस्तियां बनेंगी।

सम्मानित होने वाले यह वह सपूत हैं जिन्होंने सफलता की राह पर आगे बढ़ते हुए न केवल अंचल की गरिमा को कायम रखा है बल्कि यहां के गौरव को बढ़ाया है। अलग-अलग क्षेत्रों में अपना परचम लहराने वाले ऐसे ही शानदार व्यक्तित्वों के सम्मान की यह शाम यादगार होगी।

संकल्पों को आज भी मध्य भारत के वासी आगे बढ़ा रहे हैं। इन्हीं रत्नों के सम्मान से यह रात सजेगी। कार्यक्रम में यमन एकेडमी आफ फाइन आर्ट्स की लता सिंह मुंशी की शिष्याओं, सुमन कोठारी, प्रियंका शर्मा, वैष्णवी द्विवेदी एवं अनन्या यादव द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह कलाकार अपने नृत्य और भावों से

संस्कृति, धर्म, अध्यात्म और सभ्यता के धनी देश की सुंदर तस्वीर प्रदर्शित करेंगी। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर नाम रोशन करने वाले लोगों को मध्य भारत रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.