जय श्रीराम के उद्घोष के बीच हुआ रावण का अंत, रंगारंग आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

Updated on 25-10-2023 12:28 PM
भोपाल। राजधानी में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पुराने शहर से परंपरागत विजय जुलूस निकाला गया। विजय भूमि छोला दशहरा मैदान सहित शहर के विभिन्न मैदानों में राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इसके साथ ही जय-जय श्री राम के उद्घोष से आसमान गूंजने लगा। आसमान में रंगारंग आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया, जिससे लोग रोमांचित हो उठे। विशेषकर माता-पिता के रावण दहन देखने पहुंचे बच्चों में विशेष उत्साह दिखा। शहर में 30 से अधिक स्थानों पर दशहरा उत्सव मनाया गया। दशहरा मैदान पर राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया,।जहां अच्छाई रूपी राम के द्वारा बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का वध किया गया।

चल समारोह में नृत्य करते घोड़े रहे आकर्षण का केंद्र

श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित चल समारोह बांके बिहारी मंदिर से प्रारंभ हुआ। समिति के महामंत्री सुबोध जैन ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर लंबे इस जुलूस में ढोल, बैंड, पुलिस बैंड, घुड़सवार, नृत्यरत घोड़े, ध्वज, पताकाएं, गणेशजी की झांकी, मेघनाथ, कुंभकर्ण, महाराजा रावण अपने दलों के साथ चल रहे थे। भगवान श्रीराम का रथ पुलिस बैंड के साथ चल समारोह की शोभा बढ़ा रहा था। चल समारोह में नृत्य करते घोड़े सभी का मन मोह रहे थे। मालवा की नृत्य मंडली भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इसमें अशोक वाटिका में सीता माता की मौजूदगी वाली झांकी भी दर्शनीय थी।

अखाड़ों ने दिखाए करतब

चल समारोह में सबसे आगे शहर के लगभग डेढ़ दर्जन अखाड़े कतारबद्ध प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। प्रमुख अखाड़ों में राम बजरंग अखाड़ा-बरखेड़ी, लवकुश अखाड़ा-टीला जमालपुरा, खेड़ापति हनुमान अखाड़ा, श्रीकृष्ण अर्जुन अखाड़ा-बरखेड़ी, मुकुटबन्द महाराणा प्रताप अखाड़ा-इब्राहिमपुरा, श्रीपवनपुत्र हनुमान अखाड़ा-छोला नाका सहित लगभग डेढ़ दर्जन अखाड़े शानदार करतब करते हुए चल समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे। स्वागत मंच पर उनके प्रदर्शन को देखकर उन्हें शील्ड देकर पुरस्कृत भी किया गया। जुलूस रात करीब साढ़े नौ बजे छोला दशहरा मैदान पहुंचा, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.