आरसीएम की रूपांतरण यात्रा 10 नवम्बर को भोपाल में

Updated on 07-11-2025 05:25 PM

भोपाल : आरसीएम की रूपांतरण यात्रा, जिसमें अब तक देश के 20 शहरों में एक लाख से अधिक नागरिक जुड़ चुके हैं, 10 नवम्बर को भोपाल पहुँचेगी। 16 सितंबर 2025 को राजस्थान के भीलवाड़ा से आरसीएम के 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू हुई यह यात्रा सभी अपेक्षाओं से आगे निकल चुकी है और अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। भोपाल में यह भव्य आयोजन अवधपुरी हेलिपैड ग्राउंड, भोपाल  पर आयोजित किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। कार्यक्रम दो भागों में होगा – सुबह स्वास्थ्य और सेवा संबंधी गतिविधियाँ, और शाम को उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अब तक की यात्रा के उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि भोपाल में इस यात्रा को और भी ज़्यादा जनसमर्थन मिलेगा, जहाँ हर उम्र और वर्ग के नागरिक सक्रिय भागीदारी करेंगे। रूपांतरण यात्रा के मार्गदर्शक तिलोकचंद छाबड़ा ने कहा  “जब लोग बिना किसी अपेक्षा के सेवा के लिए आगे आते हैं, तो वह एक आयोजन नहीं बल्कि जागरण होता है,” उन्होंने आगे कहा, “यह आंदोलन हमें दिखा रहा है कि सच्चा परिवर्तन तभी शुरू होता है जब नागरिक अपने जीवन में स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार को अपनाते हैं।” आगंतुकों को आरसीएम का संपूर्ण अनुभव देने के लिए एक रूपांतरण मेला  भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कंपनी के विभिन्न उत्पादों को इंटरएक्टिव बूथों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें हेल्थ ज़ोन (Nutricharge और Gamma उत्पाद श्रृंखला) और KeySoul Pavilion (महिला परिधान और फुटवियर) शामिल होंगे। फूड कोर्ट में आरसीएम के स्वेच्छा और गुड डॉट ब्रांड्स से बने स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही एक विशेष रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान आम नागरिक – बच्चे, महिलाएं और परिवार – स्वास्थ्य (Swasthya), सेवा (Sewa) और संस्कार (Sanskar) जैसे मुख्य सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव और समाज सेवा के महत्व के बारे में सीखा है। हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “मनसा वाचा कर्मणा – एक कर्मयोगी की जीवनी”, जो आरसीएम के संस्थापक तिलोकचंद छाबड़ा के जीवन पर आधारित है, कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण होगी। यह पुस्तक उनके जीवन के कर्मयोग और उनके विचारों व कार्यों के करोड़ों लोगों पर पड़े प्रभाव को दर्शाती है। अब तक जिन 20 शहरों में यात्रा हो चुकी है, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि भोपाल इस आंदोलन को एक नया आयाम देगा - केवल संख्याओं में नहीं, बल्कि सहभागिता की भावना और गहराई में भी। अब तक 2,000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया है, जो समाज के प्रति गहरी जिम्मेदारी और अपनत्व की भावना को दर्शाता है। यह संख्या दिसंबर 23, 2025 को यात्रा के समापन तक और बढ़ने की संभावना है। रूपांतरण यात्रा की सफलता का मूल कारण है आम जनता की सच्ची और स्वप्रेरित भागीदारी। स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित इस यात्रा में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉइड और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी जीवनशैली बीमारियों पर व्यावहारिक सत्रों और चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। यह 100 दिनों की, 17,000 किलोमीटर लंबी राष्ट्रव्यापी यात्रा 75 शहरों का दौरा करेगी और 25 भव्य समारोहों का आयोजन करेगी। यह अभियान आरसीएम के उस दृष्टिकोण को सशक्त करता है कि कंपनी केवल डायरेक्ट सेलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जन-केंद्रित और मूल्य-आधारित आंदोलन है।

भारत की अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी आरसीएम ने वर्ष 2000 में अपने संचालन की शुरुआत की थी। आज यह ₹2,400 करोड़ के कारोबार वाला प्रतिष्ठान बन चुका है — वह भी बिना किसी वेंचर कैपिटल या बाहरी फंडिंग के। यह इसकी सह-खरीदारों की भागीदारी और उपभोक्ताओं के भरोसे का परिणाम है। आरसीएम के 400 से अधिक उत्पादों के पोर्टफोलियो की विशेषता यह है कि इनमें पाम ऑयल का उपयोग नहीं किया जाता। इसके बजाय राइस ब्रान ऑयल का उपयोग किया जाता है, जिसमें गामा ओरीज़नॉल नामक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। रूपांतरण यात्रा आरसीएम के 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव है और उन असंख्य सह-खरीदारों के आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता की भावना को सलाम है,” आरसीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा ने कहा। “इस यात्रा के माध्यम से हम नए सदस्यों को एक मूल्य-आधारित, जन-संचालित यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”रूपांतरण यात्रा केवल परिवर्तन की यात्रा नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का आंदोलन है,” मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने कहा। “जब महिलाएं शक्ति, दृष्टि और करुणा के साथ आगे बढ़ती हैं, तो वे न केवल अपना भविष्य गढ़ती हैं, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी बदल देती हैं।” एफएमसीजी और हेल्थ से लेकर फैशन और लाइफस्टाइल तक, आरसीएम के उत्पाद गर्व से मेड इन इंडिया हैं और उच्च गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं,” सीईओ मनोज कुमार ने कहा। “रूपांतरण यात्रा के माध्यम से, हम करोड़ों लोगों को सशक्त बनाने और एक स्वस्थ, मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.