एडवेंचर से कम नहीं दानिशकुंज मार्ग पर एटीएम व दुकानों तक पहुंचना

Updated on 01-03-2024 12:09 PM

भोपाल कोलार के दानिशकुंज मार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इससे ड्रेनेज निर्माण के लिए सड़क के आजू-बाजू खोदाई की गई है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर स्थित एटीएम, दुकान, अस्पताल, रेस्टोरेंट तक पहुंचने लोगों को पहुंचने के लिए अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां तक लोगों का पहुंचना किसी एडवेंचर से कम साबित नहीं हो रहा है। ड्रेनेज पार करने के लिए दुकानदारों ने बांस-बल्लियों का रास्ता बनाया है, जिस पर लोग चढ़कर दुकानों व एटीएम तक पहुंच रहे हैं। बड़ी मशक्कत के साथ लोग इन दुकानों तक पहुंचते हैं और फिर उसी तरह वापस लौटने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

ये है जोखिम की डगर

दरअसल लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले आधा फीट के पट्टे पर चलते हैं, फिर बांस से बने रैंप पर गड्ढा पार करके गड्ढे में रखी सीढ़ी पर दीवार के सहारे चलते हुए दीवार पर चिपककर एटीएम का गेट पकड़कर पहुंचते हैं। ठीक ऐसा ही लौटते समय करना पड़ता है। इस दौरान नीचे गहरे गड्ढे और डक्ट के सरिये पर ध्यान जरूरी है, नहीं तो हादसा भी हो सकता है।

दरअसल 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के लिए दोनों किनारों पर डक्ट बनाने के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं, जो यहां रहने वाले लोगों और दुकानदारों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.