महंगाई से प्रभावित हो रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
रेत में ढाई गुना तो दिहाड़ी में 200 रुपये का इजाफा
भोपाल।कोरोना वायरस के कारण जारी लाकडाउन के चलते रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से लेकर सरकारी निर्माण कार्यों की लागत बढ़ रही है। रियल एस्टेट सेक्टर के सबसे बड़े संगठन क्रेडाई का मानना है कि प्रोजेक्ट में 15 से 20 प्रतिशत तक दाम में इजाफा हो सकता है। लॉकडाउन के बाद बढ़े हुए रेत के दाम निर्माण एजेंसियों व कंपनियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। तीन माह पहले की तुलना में रेत ढाई गुना महंगी हो गई है। सीमेंट के कीमत में 50 से 70 रुपये का उछाल आया है। लोहे का दाम भी बढ़ गया है। लॉकडाउन के पहले 38 रुपये प्रति किलो में बिकने वाला लोहा अब 48 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। इस कारण वर्तमान में घर बनाना महंगा हो गया है।करीब तीन माह से बंद पड़े निर्माण कार्यों ने रफ्तार तो पकड़ ली है, लेकिन अब महंगाई की मार से प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं। क्रेडाई के पदाधिकारियों ने बताया कि कई निर्माण कार्य भले ही शुरू हो गए हैं, लेकिन पर्याप्त संख्या में मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। जो मजदूर 600 रुपये जोड़े में रोजाना काम करते थे, अब इनकी दिहाड़ी 200 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 800 रुपये हो गई है। इसके अलावा सिंगल लेबर भी 300 रुपये के बजाय 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी पर मिल रही है। दरअसल, शहर में निर्माण कार्यों में 60 फीसद मजदूर अन्य प्रदेशों के काम करते थे। जो कोरोना संक्रमण काल में अपने-अपने गृह जिले जा चुके हैं। अब स्थानीय मजदूरों के भरोसे ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। लिहाजा, दिहाड़ी में इजाफा हुआ है। आने वाले समय में आवास खरीदने में लोगों को 15 से 20 प्रतिशत तक अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। क्रेडाई ने महंगाई को देखते हुए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में दामों के बढ़ोतरी का संकेत दिया है। शहर में टू बीएचके की कीमत औसतन 20 से 23 लाख रुपये है। यदि 20 लाख रुपये के हिसाब से कीमत मानी जाए तो तीन लाख रुपये अतिरिक्त भार पड़ेगा। इससे रियल एस्टेट सेक्टर के व्यापार में मंदी की स्थिति बनेगी। नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव सिंह चौहान ने बताया कि पुराने प्रोजेक्ट के अनुबंध हो चुके हैं। लिहाजा, इन्हें पूरा करना कांट्रेक्टर की मजबूरी है, लेकिन नए कामों के लिए वर्तमान स्थिति के आधार पर एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट्स) तय किया जाना जरूरी है। वर्तमान में नगर निगम 2012 के एसओआर पर काम कराता है। यदि पुराने एसओआर की दरों पर ही टेंडर हुए तो ठेकेदार घाटे के कारण इसमें भाग ही नहीं ले पाएंगे। इस बारे में मप्र क्रेडाई के अध्यक्ष वासिक हुसैन का कहना है ‎कि रियल एस्टेट सेक्टर की स्थिति पहले से ही ठीक नहीं है। अब निर्माण सामग्रियों के दाम में इजाफा होने से लागत भी बढ़ गई है। इससे आवासों की कीमत में भी इजाफा होना तय है। इसका विपरीत असर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.