सफाई अभियान की हकीकत:सुबह 11:30 तक उठना था कचरा, शाम तक भी नहीं उठा

Updated on 22-05-2025 12:07 PM

यह तस्वीर जेके रोड की शाम 5 बजे की है। मेन रोड के सेंट्रल वर्ज पर कचरे के ढेर लगे हैं। ऐसी तस्वीर सिर्फ जेके रोड पर नहीं दिखी। शहर के ज्यादातर हिस्से में यही स्थिति रही। दरअसल, नगर निगम ने शासन के निर्देश पर बुधवार से शहर में 10 दिनों तक ​विशेष सफाई अभियान चलाने का दावा किया था।

लेकिन अशोका गार्डन से एमपी नगर, कटारा से बागसेवनिया और नर्मदापुरम रोड, कोलार से लेकर जेके रोड तक सुबह के समय कहीं भी नगर निगम का सफाई अमला नजर नहीं आया।

कार्ययोजना के अनुसार हर वार्ड को 6 भागों में बांटा गया। सुबह और शाम दो पाली में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक वार्ड के प्रमुख मार्गों, चौराहों, सेंट्रल वर्ज आदि की साफ-सफाई करनी थी।

वार्ड के हर घर से कचरा उठाने से लेकर कचरे के ढेर सुबह 11:30 बजे तक उठाए जाने के निर्देश दिए थे। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रत्येक वार्ड के एक चयनित क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख स्थलों की विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी निगम कर्मचारी सफाई करते नजर नहीं आए।

प्रतिमाओं, चौराहों और हॉकर्स कॉर्नर की सफाई भी होनी थी

सभी जोन एवं वार्ड कार्यालयों की विशेष सफाई के अलावा सभी प्रतिमाओं, चौराहों एवं हॉकर्स कॉर्नर की सफाई की जानी है। बिजली के खंभों, दीवारों, सार्वजनिक जगहों आदि से बैनर, पोस्टर हटाने के साथ उन्हें लगाने पर जुर्माना भी लगाना है। सभी वार्डों में स्थित व्यावसायिक क्षेत्रों, मंडी क्षेत्र, हॉकर्स कॉर्नर, सभी सार्वजनिक शौचालय, सभी पार्क की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल स्रोत , ट्रांसफर स्टेशन, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड आदि की विशेष साफ-सफाई अभियान के तहत करनी है।

जहां सफाई हुई वहां कर्मचारियों ने वर्दी तक नहीं पहनी

नगर निगम ने दावा किया कि उन्होंने शहरभर में अभियान के तहत सभी 85 वार्ड में साफ-सफाई की। कर्मचारियों के कचरे के ढेर उठाने और चौराहा को चूना डालकर सजावट के फोटो भी जारी किए। हालांकि अभियान के साथ सभी सफाई मित्रों को वर्दी पहनने के साथ कर्मचारियों को गमबूट, दस्ताने व अन्य सुरक्षा उपकरण का उपयोग करना अनिवार्य किया गया था।

जो फोटो नगर निगम ने जारी किए, उनमें कोई भी कर्मचारी वर्दी में नजर नहीं आया। निगम की मानें तो अभियान के प्रथम दिन सभी 85 वार्ड में सुबह ही पाली में प्रमुख मार्गों, चौराहों, डिवाइडर्स व व्यवसायिक क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई की गई। हर घर से कचरा निर्धारित समयानुसार उठाया गया। दूसरी पाली में सभी वार्ड क्षेत्रों में स्थित जोन/वार्ड कार्यालयों के अलावा वार्ड में स्थापित प्रतिमाओं एवं उनके आसपास के क्षेत्रों तथा वार्ड के 1 चयनित क्षेत्र की सघन साफ-सफाई भी की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.