केंद्र सरकार की फंडिंग रुकने से अटकी भर्ती:रोजगार सहायकों की नई नियुक्ति आगामी आदेश तक रोकी

Updated on 19-06-2024 12:28 PM

भारत सरकार की ओर से प्रदेश में मनरेगा में नियुक्त किए जाने वाले रोजगार सहायकों के वेतन और अन्य मद के लिए फंडिंग में कमी का असर प्रदेश में इस कैडर के कर्मचारियों की भर्ती पर पड़ रहा है। फंड की कमी के चलते प्रदेश में ग्राम रोजगार सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 23 हजार पंचायतों में रिक्त दो हजार से अधिक पंचायत सचिवों की नियुक्ति का इंतजार भी और लंबा होता जा रहा है।

मनरेगा सीईओ की ओर से सभी जिलों के कलेक्टर और जिला कार्यक्रम समन्वयक तथा जिला पंचायत सीईओ को जारी निर्देश में कहा गया है कि मनरेगा परिषद द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति को लेकर 2 जून 2012 को पत्र जारी किया गया था। इस पत्र के द्वारा ग्राम रोजगार सहायक नियुक्त करने की अनुमति दी गई थी।

प्रदेश में प्रशासनिक मद में वर्तमान में राशि की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। इसलिए ऐसी दशा में ग्राम रोजगार सहायकों की नई भर्ती किया जाना संभव नहीं है। इसलिए जिलों में इस पद पर कोई नई भर्ती नहीं की जाए। जब परिषद के प्रशासनिक मद में पर्याप्त राशि उपलब्ध होगी तो ग्राम रोजगार सहायकों की भर्ती किए जाने पर विचार किया जाएगा, और जिलों को इसके लिए अनुमति दी जाएगी।

सभी पंचायतों में चाहिए रोजगार सहायक, अभी 20500 हैं नियुक्त

मनरेगा परिषद के सीईओ एस कृष्ण चैतन्य का कहना है कि प्रदेश में अभी 20565 रोजगार सहायक पंचायतों में नियुक्त हैं। हर ग्राम पंचायत में एक रोजगार सहायक होना चाहिए। ऐसे में जिन पंचायतों में अभी रोजगार सहायक नहीं हैं वहां फिलहाल भर्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में रोजगार सहायकों के वेतन-भत्ते और मनरेगा मजदूरी बढ़ने के चलते मनरेगा में प्रशासनिक मद में कमी आई है और इसी कारण नई भर्ती नहीं करने के लिए कहा है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से राशि जारी की जाती है और जब राशि में वृद्धि होगी तो नई भर्ती की जा सकेगी।

2 हजार पंचायत सचिवों की भर्ती भी अटकी

दूसरी ओर, प्रदेश में दो हजार पंचायत सचिवों के रिक्त पदों को भी पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग नहीं भर पा रहा है। पहले इसके लिए नियम बनाने का काम चलता रहा और बाद में विधानसभा चुनाव के पहले मंत्री के यहां फाइल रुकी रही। अब विधानसभा और लोकसभा चुनाव हो गए हैं तो पंचायत सचिवों की भर्ती का रास्ता खुला है लेकिन अभी विभाग ने कोई संकेत नहीं दिए हैं कि कब तक भर्ती की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.