
भोपाल : दुनिया के अग्रणी ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म, रेडबस ने बताया कि 24 जुलाई को यह 151 बस ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी में 346 दैनिक बसों के साथ 480 शहरों को सेवाएं दे रहा है, जो भोपाल को राज्य के अंदर और बाहर स्थित शहरों से जोड़ रही हैं। सड़क के इन्फ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधार, हाईवे की कनेक्टिविटी, और तीव्र डिजिटाईज़ेशन के साथ रेडबस ने मध्यप्रदेश को वृद्धि के एक प्रमुख बाजार के रूप में स्थापित कर दिया है, और राज्य के हर जिले को इसकी ऑनलाइन बुकिंग सेवा से जोड़ दिया है।
रेडबस के सीईओ, प्रकाश संगम ने कहा ‘‘हम मध्यप्रदेश और इसकी राजधानी, भोपाल में बस परिवहन उद्योग की वृद्धि की संभावनाओं को देखकर उत्साहित हैं।यहाँ पर राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं अनुकूल नियमों के साथ एक बहुत बड़ा बाजार है। डिजिटाईज़ेशन बढ़ने के साथ, हम से हाल ही में कई नए ऑपरेटर्स जुड़े हैं, जिससे उनकी डिजिटल पहुँच और वितरण बढ़ रहा हैं और 346 दैनिक बस शेड्यूल्स का एक विशाल नेटवर्क विकसित हुआ है। इसलिए रेडबस मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में बस यात्रियों को बस टिकट सुगमता से ऑनलाइन बुक करने में समर्थ बना रहा है, और उन्हें इंटरसिटी बससेवा के सबसे बड़े नेटवर्क्स में से एक के साथ सीट सलेक्शन, लाईव बस ट्रैकिंग, इंस्टैंट रिफंड, भरोसेमंद रेटिंग और रिव्यू, एवं 24/7 कस्टमर सपोर्ट जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।’’बस ऑपरेटर्स को सपोर्ट करने के लिए रेडबस ने ‘‘साथी’’ का लॉन्च किया है। यह उन बसऑपरेटर्स के लिए रेडबस का फ्लैगशिप अभियान है, जो ऑनलाइन बस टिकटिंग के परिवेश में नए हैं। रेडबस इन बस ऑपरेटर्स को अपनी ऑनलाइन पहुँच स्थापित करने और ऑनलाइन बुकिंग चैनलों द्वारा ज्यादा राजस्व कमाने के लिए सर्वश्रेष्ठ विधियाँ अपनाने में मदद करता है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत रेडबस, राज्य के बस ऑपरेटर्स को अपनी ऑनलाइन पहुँच स्थापित करने और अपने ऑनलाइन व्यवसाय का विस्तार करने में मदद कर रहा है।
मध्यप्रदेश में अपने कवरेज पर रोशनी डालने के लिए रेडबस ने आकर्षक मार्केटिंग कैंपेन “एम पी के कोने कोने का सफ़र, करो रेडबस पर” की शुरुआत भी की। कंपनी ने वृद्धि के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य स्थापित किया है और मध्यप्रदेश ,खासकर भोपाल, में ऑनलाइन बस टिकटिंग को दो गुना करना चाहती है। तेजी से डिजिटल एडॉप्शन, बस ऑपरेटर्स का सुगम इंटीग्रेशन और भविष्य के विकास की योजनाएंने भोपाल को इंदौर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में रेडबस के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक के रूप में स्थापित किया है।
भोपाल से चलने वाले सर्वोच्च 5 सबसे तेजी से बढ़ते मार्ग हैं– भोपाल-इंदौर-भोपाल,भोपाल-सागर-भोपाल,भोपाल-पुणे-भोपाल,भोपाल-बालाघाट-भोपालऔर भोपाल-गुना-भोपाल