भोपाल की हर गली और इलाके में डॉ. शर्मा के कार्यों का प्रतिबिंब मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-08-2023 06:48 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज भोपाल के रेत घाट चौराहे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि डॉ. शर्मा मध्य प्रदेश का गौरव थे। भोपाल की हर गली में उनके कार्यों की झलक मिलती है। भोपाल का हर क्षेत्र उनके योगदान को प्रतिबिंबित करता है। डॉ. शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रपति के रूप में जो कार्य किया, वह अद्भुत था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों की ओर से मैं डॉ. शंकर दयाल शर्मा जी को नमन करता हूँ।

इस अवसर पर डॉ. शंकर दयाल शर्मा के परिजन और नागरिक उपस्थित थे। डॉ. शर्मा की जयंती के अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा सहित कई जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। डॉ. शंकर दयाल शर्मा के योगदान का स्मरण किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मासिक पत्रिका कृषि समाधान के डॉ शंकर दयाल शर्मा पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन भी किया।

पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रेत घाट चौराहे पर डॉ. शंकर दयाल शर्मा की प्रतिमा के निकट स्थित उद्यान में उनकी स्मृति में पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में डॉ. शर्मा के परिजन और नागरिक शामिल हुए। स्व. डॉ. शर्मा के भाई श्री ईशदयाल शर्मा, भतीजे श्री अमित शर्मा, भतीजी सुश्री रितु शर्मा सहित श्री सुमित पाठक, श्री मनीष दयाल शर्मा, श्री दिनेश दयाल शर्मा, श्री संजय दयाल शर्मा, श्री ध्रुव सोनी, श्री अशोक वर्मा, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री राजा शर्मा, सुश्री रोशनी शर्मा भी पौध-रोपण में शामिल हुए। आज ओरियंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.