रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव:ड्रोन स्कूल, एनिमेशन लैब और एआई सेंटर के लिए होंगे एमओयू

Updated on 06-04-2025 01:13 PM

मुरैना, नरसिंहपुर, मंदसौर, दमोह और कटनी में भी होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दूसरा चरण इंदौर में आईटी समिट के साथ 27 अप्रैल को शुरू होगा। इसमें भोपाल जीआईएस में आए डाटा सेंटर सहित कई निवेश प्रस्तावों के लिए भूमिपूजन होंगे। साथ ही ड्रोन स्कूल, एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एनिमेशन ग्राफिक्स लैब के लिए सरकार निजी-सरकारी संस्थाओं से एमओयू करेगी। अगले कुछ महीनों में मुरैना, नरसिंहपुर, मंदसौर, दमोह और कटनी में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होंगे।

साल 2024-25 में सरकार ने उज्जैन से शुरू करते हुए 7 संभागों में आरईसी आयोजित की थी। अब माइनिंग, फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर, कृषि, आईटी जैसे विभागों के लिए अलग-अलग आयोजन होंगे। पहला आयोजन इंदौर में आईटी के लिए 27 अप्रैल को होगा।

मुरैना में माइनिंग, कटनी में माइनिंग-फूड प्रोसेसिंग, नरसिंहपुर, मंदसौर, दमोह में कृषि आधारित उद्योगों और हॉर्टिकल्चर के लिए आयोजन होंगे। कृषि में रोजगार की सीमित संभावनाओं को देखते हुए फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर जैसे उद्योगों पर फोकस कर रही है।

जमीन पर उतरेंगे जीआईएस के एमओयू इंदौर के आयोजन में भोपाल जीआईएस में आए प्रस्तावों को जमीन पर लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एलटीआई माइंडट्री, पीपीपी टावर, सीटीआरएल-एस (डाटा सेंटर) और पंचशील जैसी कंपनियों के प्रोजेक्ट के भूमिपूजन होंगे। एसडीडब्ल्यूएन, ऑप्टिकल फाइबर और केन्स जैसी कंपनियों के अलावा आईटी पार्क में 12 नई कंपनियों को प्लाट अलॉटमेंट के पत्र जारी होंगे।

साथ ही, इंदौर के भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एआई सेंटर ऑफ एक्सेलेन्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर, सिंहासा; के अलावा वर्चुअल रूप से जबलपुर के 25 करोड़ की लागत से विकसित आईटी पार्क के बी ब्लॉक का उद्घाटन होगा।

कई संस्थाओं के साथ एमओयू होंगे

  1. एआई-साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैनिट -इंडस्ट्री पार्टनर {सेमीकंडक्टर आईआईआईटीएम ग्वालियर
  2. ड्रोन स्कूल आईसर, भोपाल एवीजीसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फिक्की-मप्र एवीजीसी- एक्सआर एसोसिएशन एवीजीसी लैब फिक्की-मप्र के फाइन आर्ट्स कॉलेज

निवेश की मॉनिटरिंग के लिए पोर्टल लॉन्च होगा आयोजन में मप्र में आने वाले निवेश की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए नया पोर्टल लॉन्च होगा। इस पोर्टल की सहायता से सरकार लगातार नजर रखेगी कि निवेश प्रस्ताव किस स्तर पर है, जमीन आवंटन सहित अनुमतियां मिली या नहीं और प्रस्ताव जमीन पर उतरा या नहीं। उद्योग जगत के नामचीन चेहरों को इंडस्ट्री ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.