अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार से पंजीयन शुरु, भारी संख्या में श्रद्धालुओं जाने की उम्मीद
Updated on
15-04-2024 11:49 AM
भोपाल। अमरनाथ यात्रा इस बार 29 जून से शुरू होगी। यात्रा इस बार 40 दिन की ही होगी। 19 अगस्त को यह समाप्त हो जाएगी। यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का अग्रिम पंजीकरण जरूरी है, जो 15 अप्रैल से शुरू होगा। यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन श्री अमरनाथजी यात्रा से भी पंजीयन हो सकता है। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि आज से भोपाल स्थित जम्मू कश्मीर बैंक जवाहर चौक एवं पंजाब नेशनल बैंक न्यू मार्केट में बायोमेट्रिक के माध्यम से एवं आनलाइन के माध्यम से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू हो जाएंगे। पंजीयन हेतु यात्री का श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत चिकित्सक द्वारा प्रदाय किया हुआ है। कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा, इसके साथ यात्री का आधार कार्ड की फोटोकापी, स्वयं की फोटो आवेदन के साथ 150 रू फीस जमा करना होगा। आनलाइन पंजीयन के लिए 250 का शुल्क श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है। मंडल सचिव रिंकू भटेजा ने आगे बताया कि मंडल द्वारा श्राइन बोर्ड से मांग पर भोपाल में कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने वाले चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई गई है।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…