मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के लिए 15 जून से शुरू होंगे पंजीयन, जानिए कैसे करें आवेदन, पात्रता की शर्तें

Updated on 06-06-2023 06:04 PM

भोपाल। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए और कौशल सम्पन्न बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' प्रारंभ की गई है। योजना में औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में काम के साथ कौशल विकास की सुविधा दी जाएगी।

ये होंगे पात्र

इस संदर्भ में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजना अंतर्गत 18 से 29 वर्ष के युवा पात्र होंगे, जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हो तथा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं या आइटीआइ, स्नातक, या उच्च है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को 8000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह स्टायपेंड प्राप्त होगा। स्टायपेंड का 75 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा छात्र प्रशिक्षणार्थी के खाते में भुगतान किया जाएगा, 25 प्रतिशत राशि प्रतिष्ठान द्वारा प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी। यह योजना समस्त श्रेणी के निजी संस्थानों, औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगी।

पोर्टल के माध्यम से होगा क्रियान्वयन, 15 जून से शुरू होंगे पंजीयन

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का क्रियान्वयन पोर्टल के माध्यम से होगा। सात जून 2023 से प्रतिष्ठानों के पंजीयन और 15 जून से युवाओं के पंजीयन प्रांरभ होंगे। आनलाइन पोर्टल प्रारंभ होने के पूर्व पात्र आवेदक आइटीआइ, पालिटेक्निक महाविद्यालय, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय तथा जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर आफलाइन पंजीयन करवा सकते हैं, ताकि पोर्टल पर कार्य प्रारंभ होने पर आनलाइन पंजीयन कराने में युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

31 जुलाई से शुरू होगा युवाओं का प्रशिक्षण, कलेक्‍टर ने ली बैठक

इस संदर्भ में कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्‍होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराया जाए। 7 जून से प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों का पोर्टल पर पंजीयन शुरू होंगा। इसके बाद कंपनी के द्वारा चयन होने पर उन सभी युवाओं का 31 जुलाई से प्रशिक्षण शुरू होंगा। कलेक्टर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 42 क्षेत्रों की उद्योग, सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ अन्य क्षेत्र की फर्मों को भी रखा गया है, जो युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए पंजीयन कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.