फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Updated on 28-11-2025 06:08 PM

इंदौरइंदौर मध्यप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा में, द मिस इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन, वर्ल्डवाइड मीडिया ने ब्राइट स्टेज इवेंट्स को वर्ष 2025 से तीन वर्षों की अवधि के लिए फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश का अधिकृत लाइसेंसी नियुक्त किया है। यह उपलब्धि राज्य में देश की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट विरासत को आगे बढ़ाते हुए उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के आगामी राज्य स्तरीय ऑडिशन इस बार युवतियों के लिए बड़े अवसर लेकर आ रहे हैं। जिसके लिए सुश्री निकिता पोरवाल, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड एवं मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभागी के नेतृत्व में फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हो चुकी है जिनमें 18 से 25 वर्ष की प्रतिभाशाली युवतियाँ प्रतिभाग कर सकती हैं।

इस को लेकर जागरूकता के लिए ब्राइट स्टेज प्रदेश भर में कई आयोजन कर रहा है इसी श्रंखला के तहत 28 नवंबर को डेली कॉलेज ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट (DCBM) में विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसका विषय था बियॉन्ड ब्यूटी: शेपिंग इंटेलिजेंट, कॉन्फिडेंट, पर्पज़-ड्रिवन वुमन फॉर ग्लोबल लीडरशिप। पैनल डिस्कशन में सुश्री निकिता पोरवाल, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड एवं मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभागी शामिल हुईं, जहाँ उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया साथ ही इस सत्र में इंदौर की प्रथम महिला एडवोकेट जूही भार्गव, डीएसपी नीति डांडौतिया, डॉ. सोनल सिसौदिया और आईएनएमओ की फाउंडर कोमल जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

मीडिया से बात करते हुए, निकिता पोरवाल ने इस लाइसेंसिंग सहयोग को स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त और प्रोत्साहित करने वाला एक प्रेरक कदम बताया। उन्होंने मिस इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन की दूरदर्शी पहल की सराहना की, जिसके तहत देशभर में राज्य स्तरीय लाइसेंस प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि व्यापक भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मध्यप्रदेश की युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया और ब्राइट स्टेज इवेंट्स को इस आशाजनक साझेदारी के लिए शुभकामनाएँ l

उन्होंने आगे कहा यह सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और नए करियर अवसरों का प्लेटफॉर्म है। जितनी अधिक युवतियाँ जुड़ेंगी, उतना ही यह अभियान प्रेरणादायक बनेगा आइए सबके उत्साह से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें!"

ब्राइट स्टेज इवेंट्स की निखिला गुप्ता और डॉ. सुबोध श्रीवास्तव ने  मिस इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राइट स्टेज इवेंट्स इस गौरवपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सहयोग फेमिना मिस इंडिया की प्रतिष्ठा और मानकों को मध्यप्रदेश में और ऊँचाई देगा। उन्होंने निकिता को आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं: https://brightstage.co.in/

पात्रता मापदंड: आवेदिका अविवाहित, बिना सगाई के और अविवाहित होनी चाहिए।

आयु: 18 से 25 वर्ष

न्यूनतम ऊंचाई: 5 फीट 3 इंच (बिना हील्स)।

आवेदिका का जन्म, निवास या मूल रूप से मध्यप्रदेश से होना आवश्यक है।

यह साझेदारी मध्यप्रदेश में सौंदर्य पेजेंट जगत का एक नया अध्याय प्रस्तुत करती है, जो राज्य की युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देगी। इस अवसर पर प्रेस के सदस्य और ब्राइट स्टेज इवेंट्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.