कलेक्टर गाइडलाइन पर आए दावे-आपत्ति खंगाल रहे पंजीयन अधिकारी

Updated on 04-03-2024 05:27 PM
भोपाल। पंजीयन विभाग द्वारा तैयार की गई नये वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तैयार की गई प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन पर लगभग दो दर्जन दावे-आपत्तियां रविवार तक आईं है। अब इन्हें पंजीयन विभाग के अधिकारियों द्वारा खंगाला जा रहा है वह जवाब तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसके एक बार फिर से गाइडलाइन के प्रस्ताव को दावे-आपत्ति और उनक सुझाव के साथ जिला मूल्यांकन समिति में रखा जाएगा। यदि यहां सहमति नहीं बनी तो गाइडलाइन में संशोधन संभावित है और यदि सहमति बनती है तो फिर एक अप्रैल से जिले के 1443 स्थानों पर सात प्रतिशत से अधिक प्रापर्टी की दरें बढ़ जाएंगी। जिले में कोलार, बैरसिया, लांबाखेड़ा, मिसरोद सहित अन्य क्षेत्रों से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। बता दें कि पिछले वर्ष कुल पांच सुझाव मिले थे। बावजूद प्रस्तावित गाइडलाइन को पूरी तरह से लागू कर दिया गया था। इस बार 20 सुझाव मिले हैं। ऐसे में गाइडलाइन में परिवर्तन की संभावना कम ही है।

जानकारी के अनुसार भोपाल में कुल 3900 स्थान हैं। इनमें शहर में 3110 और ग्रामीण क्षेत्रों में 790 स्थान हैं। नई प्रस्तावित गाइडलाइन में कुल 1443 स्थान में गाइड लाइन बढ़ाने का प्रस्ताव है। जिनमें शहरी क्षेत्र में 1228 और ग्रामीण क्षेत्र में 215 स्थान शामिल हैं। जिला मूल्यांकन समिति ने प्रस्तावित गाइडलाइन पर चार दिन तक सुझाव मांगे थे। इस पर लगभग 22 सुझाव आए हैं।इनको लेकर जिला पंजीयन विभाग के अधिकारियों द्वारा जवाब तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद एक अप्रैल से नई गाइडलाइन लागू कर दी जाएगी। नई गाइडलाइन के बाद जमीन, मकान की खरीद-फरोख्त में लोगों को स्टांप ड्यूटी के रूप में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। यानी, प्रार्टी महंगी हो जाएगी।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक बढ़ेंगे दरें

- कोलार, सलैया, अयोध्या बाइपास और मिसरोद में 25 प्रतिशत से लेकर 94 प्रतिशत तक दरें बढ़ेंगे। हालांकि, कोलार रोड के रहवासी इलाकों में दरें बढ़ने का विरोध भी सामने आया है।लोगों ने आपत्ति ली है।बावजूद दरें कम होने की संभावना कम ही है।

- सबसे ज्यादा मिसरोद के कोरल वुड्स में मुख्य मार्ग पर प्रापर्टी की दरें बढ़ाई हैं। यहां पर प्रति वर्ग मीटर 94% की बढ़ोतरी की गई है। पहले यहां रहवासी प्लाट की कीमत 44 हजार रुपए वर्ग मीटर थी, जो अब नई दरों में 70 हजार रुपए/ वर्ग मीटर होने जा रही है।

- मिसरोद वार्ड 52 के दृष्टि ऐनक्लेव, बावड़िया कलां में 44.23%, होशंगाबाद रोड पर चिनार सफायर में 42.04%, कोलार के कान्हा कुंज ग्राम गेहूंखेड़ा में 42.04%, अयोध्या नगर में हाउसिंग बोर्ड के सभी फेज 40.10%, अयोध्या नगर के सुरभि परिसर में 40%, मिसरोद वार्ड 52 में होशंगाबाद रोड से हटकर कम्फर्ट ऐनक्लेव, खनूजा ऐनक्लेव और लक्ष्मी परिसर में 38.88% की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

- अयोध्या नगर वार्ड 68 के भवानी कैंपस में 37.5% और कोलार वार्ड 81 के कान्हा कुंज ग्राम बैरागढ़ चीचली में भी 37.5 फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित है।

- बावड़िया कलां की क्रिस्टल स्मार्ट सिटी और डी के 24 कैरेट 36.36% की बढ़ोतरी की गई है।

इस वजह से लिया है गाइडलाइन बढ़ाने का फैसला

जिले के जिन क्षेत्रों में अधिक दरें बढ़ाए जाना प्रस्तावित हैं, वहां या तो बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट चल रहे हैं या फिर प्रस्तावित हैं।मुख्य रूप से कोलार में सिक्स लेन, अयोध्या नगर में 10 लेन रोड प्रोजेक्ट और 100 बेड वाले अस्पताल का निर्माण, भानपुर खंती का खत्म होना प्रमुख कारण हैं।नर्मदापुरम रोड पर डबल डेकर फ्लाई ओवर, सलैया व में नए आरओबी और अधिक रजिस्ट्री होना मुख्य कारण हैं।

यह जानना है जरूरी

- 1443 स्थान पर गाइडलाइन बढ़ेगी।

- बाकी बची 2457 लोकेशन पर गाइडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी।

- 22 नई कालोनियों को लोकेशन में जोड़ा जाएगा। ये कालोनी शहरी से बाहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शामिल हैं।

- कोलार रोड, होशंगाबाद रोड, कटारा, अवधपुरी, अयोध्या बायपास, बैरागढ़, रायसेन रोड, मिसरोद, बावड़ियाकलां, अरेरा कालोनी समेत कई पाश क्षेत्रों में गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.