प्रदेश में अब ऐप से होगी रजिस्ट्री

Updated on 04-12-2021 11:21 PM

भोपाल भूमि और भवनों की रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्रार दफ्तर के झंझटों से मुक्ति मिलने वाली है। ऐप से रजिस्ट्री के लिए नई कलेक्टर गाइड लाइन के साथ ही इस बार प्रदेश के रजिस्ट्री दफ्तरों में जीआईएस टैगिंग की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर की गाइडलाइन में दर्ज एक लाख लोकेशन के आधार पर हर प्रॉपर्टी की जीआईएस टैगिंग की जा रही है।

लोकेशन वाइस विभाग के सॉफ्टवेयर में इन लोकेशनों को दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद इसे मोबाइल ऐप से जोड़ा जाएगा। इस ऐप पर लोकेशन डालते ही प्रॉपर्टी की सारी जानकारी सामने जाएगी। इससे रजिस्ट्री कराने में आसानी होगी और आगामी दिनों में मोबाइल ऐप से रजिस्ट्री हो सकेगी। नए वित्तीय वर्ष के साथ ही जमीन के भाव तय करने के लिए हर साल नई गाइडलाइन लागू की जाती है। इसमें लोकेशन वाइस शहरों में जमीनों के रेट तय किए जाते हैं, इस बार जीआईएस टैगिंग पर भी काम किया जा रहा है। संपदा सॉफ्टवेयर में बदलाव की तैयारी है। इसमें लोकेशन फीडिंग की जा रही है।

विवादों पर रोक लगेगी

ऐप के उपयोग से एक्चुअल जमीन की रजिस्ट्री हो सकेगी। रजिस्ट्री को लेकर होने वाले विवादों पर रोक लगेगी। सरकार को भी राजस्व मिलेगा। कुछ छिपाया नहीं जा सकेगा। नगर निगम को भी इससे फायदा होगा और क्योंकि टैगिंग होने से प्रॉपर्टी की सही वैल्यू और सही स्थिति पता चल सकेगी। इससे संपत्ति कर भी ज्यादा मिलेगा।

ऐप से ऐसे पता कर सकेंगे प्रॉपर्टी की जानकारी

ऐप को लोड करना होगा। ऐप के फोटो ऑप्शन पर जाना होगा। आपको जिस प्रॉपर्टी की जानकारी चाहिए उसका फोटो खींचना होगा। फोटो जैसे ही ऐप पर लोड होगी जीआईएस मैपिंग के जरिए प्रॉपर्टी की लोकेशन मिल सकेगी और ऑटोमैटिक वेरीफिकेशन होगा और जानकारी सामने जाएगी। इसके बाद आपके सामने प्रॉपर्टी की वैल्यू भी सामने जाएगी। कितना स्टाम्प शुल्क लगेगा। इसकी जानकारी भी जाएगी। इसके बाद आप रजिस्ट्री करा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.