हज जाने वाले बुजुर्ग यात्रियों को राहत:65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी सहयात्री के साथ जाने की अनुमति

Updated on 29-07-2025 01:07 PM

हज–2026 के लिए आवेदन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत की खबर है। अब 65 वर्ष से अधिक उम्र के हज यात्रियों को भी सहयात्री के साथ हज पर जाने की अनुमति मिल सकेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यह छूट दी गई है। इस संबंध में मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी ने सोमवार को जानकारी दी।

हज कमेटी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रफत वारसी ने बताया कि हज–2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 31 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन पत्र (HAF) अनिवार्य रूप से ऑनलाइन जमा कर दें, ताकि सर्वर की समस्या, सत्यापन में देरी और अन्य तकनीकी बाधाओं से बचा जा सके।

65 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी छूट

हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन नंबर 5 के अनुसार, यदि कोई यात्री 65 वर्ष या उससे अधिक आयु का है तो उसे किसी सहयात्री (Companion) के साथ जाने की अनुमति होगी। शर्त यह है कि सहयात्री की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह उसका करीबी रिश्तेदार (पति, पत्नी, भाई या बहन) हो। ऐसे मामलों में डॉक्टर का मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयु की गणना 7 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक और संपर्क जानकारी

यात्रियों को विस्तृत जानकारी के लिए https://hajcommittee.gov.in पर जाकर परिपत्र क्रमांक 4 और 5 (हज–2026) देखना चाहिए। इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के हेल्पलाइन नंबर 0755–2530139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.