ठिठुरन से फिलहाल राहत, धूप में बढ़ी तल्खी, रात में ठंड बरकरार, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Updated on 15-01-2024 01:07 PM

भोपाल। हवाओं का रुख बदलने के साथ प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदलता जा रहा है। कुछ जिलों में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है तो कुछ जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। रविवार को खंडवा और खरगोन में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है तो रीवा और दतिया में न्यूनतम तपामान छह डिग्री के आसपास हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। अभी दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना है।

इन जिलों में छाया कोहरा

16 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे अगले कुछ दिनों में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घने से हल्का कोहरा छाया रहा। फिलहाल एक दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

16 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे की भी स्थिति निर्मित हो सकती है। 17 जनवरी को आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी हो सकती है और 18 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा, जिससे कुछ जगहों पर कोल्ड डे भी हो सकता है। वहीं 19 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा जिससे रात का तापमान लुढ़क सकता है। यदि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीत लहर भी चल सकती है। अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

प्रदेश के महानगरों में मौसम का मिजाज

रविवार को भोपाल में 28.1, इंदौर में 26, ग्वालियर में 22.6 और जबलपुर में 26.2 डिग्री तापमान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.