स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने जल्द शुरू होगा धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज: पर्यटन मंत्री श्री लोधी

Updated on 07-08-2024 12:24 PM

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश ने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन के ऐसे कई दार्शनिक स्थल है, जो विश्व पटल पर अंकित है। प्रदेश के ऐसे बहुत से अनछुएं धार्मिक और पर्यटन स्थल है जो रमणीय और अद्भुत तो है। लोगों की पहुँच से न सिर्फ दूर है बल्कि इसकी पूर्ण जानकारी से भी पर्यटक वाकिफ नहीं है। ऐसे स्थलों तक आमजन आसानी से दर्शन लाभ लें सकें इसके लिये जल्द ही धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज को शुरू किया जायेगा। श्री लोधी मंगलवार को मंत्रालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लोधी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज की कार्य-योजना को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इसमें विभिन्न चिन्हित स्थलों के रूट तय कर बस की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह धर्मस्व विभाग तीर्थ दर्शन योजना को प्रोत्साहित करता है। उसी प्रकार प्रादेशिक स्तर पर ऐसी योजना के शुरू होने से पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमपीटी के होटल्स के मैन्यू में स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने सभी होटलों में प्लास्टिक फ्री पानी की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। श्री लोधी ने कहा कि जिन स्थानों पर पर्यटकों की आवागमन ज्यादा है, वहां पर अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कराये जायें। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पर्यटन स्थल है, उन पर्यटन स्थलों के आस-पास स्वागत द्वार बनायें जायें, जिसमें उस पर्यटन स्थल की जानकारी विस्तृत रूप से अंकित की जाये।

प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला ने पिछले आठ माह में अर्जित विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत 74 कार्य-शालाओं का आयोजन कर 3986 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्कूल एवं महाविद्यालय की 11847 बालिकाओं और युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। पर्यटन केन्द्र पर महिला कार्यकर्ताओं/हितधारकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पर्यटन उद्यमों से संबंधित 2563 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामीण पर्यटन अंतर्गत 123 नये होम-स्टे ले आउट किये गये, 104 नवीन होम-स्टे का कार्य प्रगति पर है तथा 29 नये होम स्टे के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये गये। 33 होम-स्टे का संचालन प्रारंभ किया गया एवं 10 होम-स्टे का पंजीयन कराया गया है।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के एमडी श्री टी. इलैया राजा ने निर्माण कार्यों, बोर्ड क्लब की जानकारी, वार्षिक आयोजन के तहत आने वाले फेस्टिवल की कार्य-योजना एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.