इंदौर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मकान तोड़ने पहुंची रिमूवल टीम, रहवासियों व कांग्रेस का हंगामा

Updated on 08-04-2024 12:42 PM

 इंदौर। शहर के एमओजी लाइन में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सोमवार सुबह जमकर हंगामा किया। लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अक्षय बम, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तत्सम भट्ट सहित कई कांग्रेस नेता भी वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया। अक्षय बम इस दौरान जेसीबी पर चढ़ गए। रहवासियों ने भाजपा पार्षद भारत रघुवंशी का भी कार्रवाई के दौरान भारी विरोध किया।

गौरतलब है कि प्रशासन ने तीन दिन पहले इलाके के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नोटिस जारी कर दो दिन में जगह खाली करने के लिए कहा था। इसके बाद ही अमला आज कार्रवाई के लिए पहुंचा था। उल्लेखनीय है कि सालों पहले स्वतंत्रता सेनानियों को यहां पर प्लाट अलाट किए गए थे। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन की टीम फिलहाल कार्रवाई स्थल से लौट गई है। प्रशासन ने कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम व अन्य पर प्रशासन की कार्रवाई में बाधा डालने पर प्रकरण दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी संभव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.