तय समयसीमा में हटाएं केरवा, कलियासोत से अतिक्रमण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Updated on 29-08-2023 01:35 PM
भोपाल। कलियासोत और केरवा डैम के कैचमेंट क्षेत्र में पसरे अतिक्रमण को चिह्नित कर जल्द से जल्द हटाने की कार्रवाई शुरू करें। यह निर्देश मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने नगर निगम, प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। बताया जा रहा है कि एनजीटी की फटकार और मुख्य सचिव की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने के बाद सरकार एवं जिम्मेदार अधिकारी मामले को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसी के चलते मुख्य सचिव ने सोमवार को जल संसाधन, नगर निगम, जिला प्रशासन, वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें तय किया गया है कि निश्चित समयसीमा में सर्वे कर जल्द से जल्द सभी अवैध निर्माण तोड़े जाएं। इसके लिए जिला प्रशाशन, जल संसाधन और नगर निगम की टीम द्वारा किए जा रहे कामों का ब्यौरा भी पटल पर रख गया। जिसमें बताया गया है कि नगर निगम 33 मीटर दायरे में अतिक्रमण को चिह्नित कर रहा है तो जल संसाधन विभाग एफटीएल क्षेत्र को देख रहा है। जिला प्रशासन डेम के खसरों को खंगाल रहा है। बैठक में मुख्य सचिव ने सख्त लहजे में कहा है कि जल्द ही कार्रवाई कर एनजीटी के समक्ष शासन का पक्ष रखा जाए।

हाउसिंग फार आल की बैठक में नाराज हुए निगमायुक्त

उधर, निगम आयुक्त फ्रेंक नोबल ए ने सोमावार को देर शाम हाउसिंग फ़ार आल प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने रेरा की गाइड लाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। इस दौरान निगमायुक्त ने भवन अनुज्ञा शाखा को भी निर्देशित किया है कि रामसर साइट पर किसी भी तरह का निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.