शहर की रेणु ने वाटर बर्थ तकनीक से दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Updated on 02-12-2023 12:28 PM
भोपाल। आज के दौरान वाटर बर्थ तकनीक से प्रसव कराना महिलाओं के बीच लोकप्रिय होने लगा है। इस तकनीक में गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान होने वाला दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। देश में वाटर बर्थ तकनीक से पहले बच्चे का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। कुछ समय पहले तक ये सुविधा केवल देश के मेट्रो शहरो तक ही सीमित थी। अब भोपाल में सेज ग्रुप के अपोलो सेज अस्पताल में अब ये सुविधा शुरू हो चुकी है। अस्पताल के सेकंड फ्लोर स्थित 'सेज आनंदम' - मदर एंड चाइल्ड विभाग में एडवांस्ड वाटर बर्थ सुइट्स बने हुए हैं, जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। अस्पताल की वाटर बर्थ यूनिट में भोपाल की रेणु ने शुक्रवार को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

प्रसव से पहले घबरा रही थी

रेणु ने बताया कि बेबी के आने को लेकर बेहद खुश थी, लेकिन जैसे-जैसे प्रसव का समय करीब आता गया, घबराहट बढ़ती गई। नार्मल या सिजेरियन की चिंता बनी रहती। ऐसे में मैंने और पति ने वाटर बर्थ डिलीवरी तकनीक को चुना। हम बेहद खुश हैं।

वाटर बर्थ तकनीक हो रही लोकप्रिय

अपोलो सेज अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मप्र में वाटर बर्थ डिलीवरी की सुविधा सबसे पहले हमने शुरू की है। सभी माडर्न सुविधाओं से सुसज्जित वाटर बर्थिंग सुइट्स हर गर्भवती महिला व परिवार के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।अपोलो सेज अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनूपा वालिया ने बताया कि भारत में वाटर बर्थ महिलाओ की पसंद बनता जा रहा है। हमें खुशी है कि हमने रेणु को वाटर बर्थ सुविधा से मां बनने का सुख दिया। मां व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.