केन्द्र से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के नये मार्गदर्शी निर्देश जारी करने का अनुरोध

Updated on 20-02-2024 12:01 PM

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने केन्द्र सरकार से हितग्राहियों के हित में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के नये मार्गदर्शी निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा को लिखे पत्र में कहा कि उदयानिकी के समग्र विकास के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से एकीकृत बागवानी विकास मिशन वर्ष 2005-06 से चल रहा है। इसके अंतर्गत किये गये प्रयासों से उदयानिकी का विकास हुआ है।

श्री कुशवाहा ने अपने पत्र में कहा कि मिशन की गतिविधियों की समीक्षा में पाया गया कि नये मार्गदर्शी दिशा-निर्देश जारी नहीं होने से मिशन के कुछ घटकों में लक्ष्यों को पूरा में अड़चनें आ रही हैं। उन्होने कहा कि पिछले एक दशक में इकाई स्थापित करने की लागत और संबंधित आदान की कीमतें बढ गई हैं। फलस्वरूप सीमांत और छोटे हितग्राही मिशन की गतिविधियों का लाभ लेने में आगे नहीं आ रहे है।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खादय उद्यम उन्नयन योजना की चौथी किश्त जारी करने का अनुरोध

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खादय उद्यम उन्नयन योजना की चौथी किश्त जारी करने करने का अनुरोध किया है। उन्होंने केन्द्रीय खादय प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस को पत्र लिखकर अवगत कराया कि मध्यप्रदेश 4860 इकाइयां स्थापित करने के लिये प्रयास कर रहा है। राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्ययोजनाएं बनाई गई हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिये रूपये 16004.10 लाख की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.