कैचमेंट एरिया बढ़ाने से किसानों में आक्रोश पैदल मार्च निकालकर किया मास्टर प्लान का विरोध

Updated on 26-06-2023 05:59 PM

संत हिरदाराम नगर। मास्टर प्लान ड्राफ्ट में ग्रामीण इलाकों की जमीन को कैचमेंट एरिया में शामिल रने का विरोध शुरू हो गया है। किसानों पर पैदल मार्च निकालकर मास्टर प्लान ड्राफ्ट का विरोध किया। भारतीय किसान संघ ने भी नागरिकों एवं किसानों की मांग का समर्थन किया है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहरसिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। ठाकुर ने कहा है कि किसान लंबे समय से कैचमेंट समस्या के निराकरण क मांग करते आ रहे हैं। हमें उम्मीद थी कि मास्टर प्लान में हमारी जमीन का प्रयोजन कैचमेंट से हटाकर आवासीय एवं व्यवसायिक किया जाएगा लेकिन शासन ने कृषि भूमि को भी कैचमेंट में शामिल कर लिया है। यह तो सरासर अन्याय है। ठाकुर के अनुसार भारतीय किसान संघ के सहयोग से आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है।

हरिहर मंदिर कजलास तक पैदल मार्च

किसानों ने मुंगालिया छाप से कजलास तक पद यात्रा निकाली पद यात्रा लखापुर ईंटखेड़ी होते हुए कजलास पहुंची। इस यात्रा का मकसद कैचमेंट से होने वाली समस्या को लेकर किसानों में जागरूकता पैदा करना था। ठाकुर ने बताया कि समापन के मौके पर भोपाल के बड़े तालाब के कैचमेंट से प्रभावित 100 से अधिक गांव के लोगों की समस्या के बारे में चर्चा हुई। इसके बाद आगे के आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। पैदल मार्च में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर सिंह ठाकुर, तेजपाल पाटीदार तहसील हुजूर उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, शिवराज सिंह ठाकुर तहसील हुजूर सह मंत्री भारतीय किसान संघ, बाबूलाल नागर, किसान गणेश राम, ठाकुर प्रसाद, पाटीदार भगवान सिंह, पाटीदार रमेश पटेल, सहित कई किसान नेता और किसान शामिल थे। इधर बैरागढ़ के सीहोर नाका क्षेत्र की आवासीय घोषित जमीन को कृषि एवं केंचमेन्ट घोषित करने के विरोध में व्यापारियों एवं रहवासियों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में आपत्ति दर्ज कराइ है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.