पूर्व मुख्यमंत्री गौर और समाजसेवी गौरीशंकर के नाम पर होंगे आवासीय परिसर, निगम अध्यक्ष की निधि बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज

Updated on 02-09-2023 01:06 PM
भोपाल। नगर निगम के कोकता आवासीय परिसर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर और मालीखेड़ी आवासीय परियोजना का नाम समाजसेवी और पूर्व भाजपा नेता गौरीशंकर कौशल के नाम पर रखा जाएगा। इसकी स्वीकृति शुक्रवार को निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में दी गई। इसके साथ ही आधा दर्जन आवासीय परियोजनों में हो रही देरी की वजह से इनमें समय वृद्धि दी गई है। वहीं नगर निगम अध्यक्ष की निधि बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को एमआइसी ने खारिज कर दिया।

कोरोना की वजह से अटकी परियोजनाओं का बढ़ाया समय

\महापौर परिषद के सदस्यों ने बताया कि नगर निगम की आधा दर्जन परियोजनाओं की डेडलाइन पूरी हो गई है। लेकिन अब इनका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण एजेंसियों का तर्क है कि मजदूर नहीं मिलने और कोरोना की वजह से प्रोजेक्ट में देरी हुई है। इसलिए उक्त परियोजनाओं के कांट्रेक्टर इनके निर्माण को पूरा करने के लिए समयवृद्धि की मांग कर रहे थे। ऐसे में इन परियोजनाओं को छह माह का एक्सटेंशन दिया गया है। साथ ही बागमुगालिया स्थित हाउसिंग फार आल और पीएम आवास योजना में आरक्षित श्रेणी मकान नहीं बिकने से इन्हें ओपन फार आल कर दिया है। अब इन मकानों को कोई भी अनारक्षित श्रेणी का व्यक्ति टेंडर डालकर खरीद सकता है।

निगम अध्यक्ष की निधि में नहीं हुई बढ़ोतरी

नगर निगम अध्यक्ष को विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये का बजट आरक्षित था। जिसे संशोधित बजट में पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है। हालांकि इसके लिए एमआइसी से स्वीकृति लेना जरूरी थी। लेकिन शुक्रवार को आयोजित बैठक में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

इस मामले में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का कहना है कि एमआइसी के निर्णय के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संशोधित बजट पहले ही नगरीय प्रशासन के सूचनार्थ भेजा जा चुका है। उसके बाद एमआइसी को इसे खारिज करने का अधिकार नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.