किरण नगर सहित 5 कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगी जल-भराव से मुक्ति

Updated on 16-02-2024 12:19 PM

गोविंदपुरा क्षेत्र के किरण नगर फेस-1 एवं 2, भवानी कैम्पस फेस-2 और ऋषि नगर कॉलोनियों के रहवासियों को अब जल-भराव की समस्या नहीं रहेगी। जल-भराव की समस्या से निदान के लिये किरण नगर से झील नगर तक आरसीसी नाली निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को किया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये लागत से आरसीसी नाली निर्माण हो जाने से कई कॉलोनियों के रहवासियों को जल-भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने अमृत एनक्लेब नाले पर 20 लाख रुपये लागत की रिटेनिंग वॉल बनाने के लिये भी भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने कंचन नगर से अमरावदखुर्द को जोड़ने वाली सड़क के कंचन नगर चौराहे से पूर्वांचल बीडीए कॉलोनी तक डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर डिवाइडर बनाने के कार्य का भी भूमि-पूजन किया। इस सड़क पर 41 लाख 74 हजार रुपये की लागत से डिवाइडर (सेंट्रल वर्ज) का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इसी क्षेत्र में ग्रीन वैली एक्सटेंशन में 14 लाख रुपये लागत की सीसी रोड का भूमि-पूजन भी किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि कंचन नगर चौराहे से बीडीए कॉलोनी तक सड़क अब 50 फीट चौड़ी है। इस पर डिवाइडर बनने से आवागमन व्यवस्थित हो सकेगा। पार्षद श्री वी. शक्ति राव, पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा, पार्षद श्री शिवलाल मकोरिया, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री गणेशराम नागर, श्री आनंद पाठक, श्री किशन बंजारे, श्री सुरेन्द्र धोटे, श्री द्रिगवेंद्र दुबे, श्री संजीव योगी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.