लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करे, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई -मंत्री श्री सिंह

Updated on 06-08-2024 12:08 PM

लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज मंत्रालय में लोकपथ ऐप की विस्तृत समीक्षा बैठक की।इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की। लोकपथ ऐप में अब तक 1846 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 1609 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

मंत्री श्री राकेश सिंह ने समीक्षा के दौरान लोकपथ ऐप में अधिक समय से लंबित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। लंबित शिकायतों में ईई सीधी एम.के. परते के स्तर पर 13, ईई खरगोन विजय सिंह पवार के स्तर पर 7 और ईई बुरहानपुर पद्म रेखा श्रीवास्तव के स्तर पर 5 शिकायतें अधिक समय से लंबित हैं। इसके अतिरिक्त, आरडीसी डिवीज़नल मैनेजर सोनल सिन्हा के स्तर पर भी शिकायत लंबित पाई गईं।

मंत्री श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर सख्त लहजे में 24 घंटे के भीतर सभी लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इस अवधि में शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्री सिंह ने बालाघाट में आरडीसी सब इंजीनियर दीपक आडे द्वारा लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर बधाई दी और उन्हें अच्छे कार्य को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निराकरण आम जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मंत्री श्री सिंह ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.