मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण

Updated on 04-03-2024 05:25 PM
भोपाल। जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने टीएल बैठक में लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों से वन टू वन चर्चा की गई एवं दर्ज शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रतिशत देखा। टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण एवं सभी चुनिंदा अधिकारियों को स्वयं प्रकरणों की मानीटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए।

बैठक में सीईओ सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सभी तैयारियां समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच मार्च को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसमें सभी नोडल अधिकारी सौंपे गए दायित्वों की तैयारियों के संबंध में एक प्रजेंटेशन देंगे। जिसमें आगामी निर्वाचन के लिए की गई तैयारियां एवं शेष कार्य की जानकारी से अवगत करायेंगे। आयुक्त नगर निगम भोपाल को आदर्श आचरण संहिता एवं विभिन्न निगरानी दल, कल्याण अधिकारी का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सीईओ, एडीएम संभालेंगे सभी तरह की चुनाव संबंधी व्यवस्था

जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह को प्रशिक्षण प्रबंधन, स्वीप, मतगणना स्थल पर संपूर्ण व्यवस्था, एडीएम हरेन्द्र नाराण को परिवहन प्रबंधन, कानून व्यवस्था, वीडियोग्राफी वेबकास्टिंग, जीपीएस ट्रेकिंग, क्रिटिकल एवं बल्नरेवल मैपिंग, जिला स्तर पर आयोजित की जानी वाली रैलियां, आमसभा की अनुमतियां (ऑनलाइन / आफलाइन), एडीएम भूपेन्द्र गोयल को शिकायत प्रबंधन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त शिकायतें, सीविजिल पर प्राप्त शिकायतें, रैली, सभा, जुलूस आदि की अनुमति, कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, एडीएम अंकिता धाकरे को प्रेक्षक, आर्ब्जवर, डिस्ट्रिक इलेक्शन प्लान, मानव क्षमता प्रबंधन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।

अधिकारियों को लोकसभा चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंपी

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे को सामग्री प्रबंधन, सामग्री प्राप्ति एवं वितरण की व्यवस्था, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, डिप्टी कलेक्टर संतोष विलोटिया को ईव्हीएम प्रबंधन, डिप्टी कलेक्टर अर्चना रावत शर्मा को मतदाता सूची से संबंधित कार्य / मतदान केन्द्र संबंधित कार्य एवं प्रवेश पत्र तैयार करना, कम्युनिकेशन प्लान, संयुक्त कलेक्टर इकबाल मोहम्मद को मतपत्र मुद्रण, मतदान दल एवं अन्य कर्मचारियों का मानदेय, रिजल्ट, सीट / टेबुलेशन तैयार करना, अपर आयुक्त नगर निगम निधि सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शर्मा को डाकमत पत्र, ई.टी.पी.बी.एस एवं 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं को एवीएससी का कार्य, सीएमएचओ डा प्रभाकर तिवारी को चिकित्सकों की नियुक्ति सहित अन्य अधिकारियों को इलेक्शन से संबंधित सौंपा गया हैं। उप संचालक जनसम्पर्क विभाग अरूण शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकी का प्रयोग, जिला सोशल मीडिया प्रभार, मीडिया से प्रेस कांफ्रेंस एवं एमसीएमसी का कार्य, जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार को भोजन व्यवस्था का कार्य सौंपा गया हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.