6 घंटे घटेगा रिस्पॉन्स टाइम:साइबर क्राइम के लिए मप्र का होगा अपना 1930 कॉल सेंटर

Updated on 20-04-2025 01:36 PM

वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल करने पर कॉल, डायल-100 के कॉल सेंटर पर लैंड होती है। साइबर अपराधों की सूचना पर काम करने के लिए डायल-100 के कॉल सेंटर पर सिर्फ दो कॉल टेकर्स हैं।

जबकि कॉल करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। ये संबं​धित थाने पर सूचना देते हैं। लिहाजा, रिस्पॉन्स करने में पुलिस को 2-8 घंटे तक का वक्त लग जाता है। इतने समय में जालसाज रकम निकाल चुके होते हैं। दावा है कि नई व्यवस्था शुरू होने के बाद ये रिस्पॉन्स टाइम 1-2 घंटे हो जाएगा।

मप्र में रोज 133 लोग साइबर क्राइम से परेशान

साइबर अपराधों की शिकायत के लिए 1930 नेशनल हेल्पलाइन नंबर है। मप्र में केवल जनवरी 2025 में ही इस पर मप्र से साइबर अपराधों से जुड़े 4000 कॉल रिसीव किए गए। इस लिहाज से मप्र में रोजाना करीब 133 लोग साइबर अपराध से परेशान हो रहे हैं।

शुरूआत 20-20 कॉल टेकर्स से करेंगे

एसपी राज्य साइबर प्रणय नागवंशी ने बताया कि जल्द ही इस कॉल सेंटर की शुरूआत 20-20(दिन और रात) कॉल टेकर्स के साथ की जाएगी। हमारी योजना इनकी संख्या बढ़ाकर 90-90 कॉल टेकर्स करने की है। डायल-100 सिस्टम भी एक-दो महीने में नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। 1930 के कॉल सेंटर के लिए पुराने भवन का इस्तेमाल किया जाएगा, क्योंकि यहां पूरा सेटअप पहले से मौजूद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.