4 साल की रिसर्च के नतीजे:खेती की नई खाद: पावर प्लांट से निकली राख से पैदावार बढ़ी

Updated on 17-06-2025 02:03 PM

थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश जिसे अब तक पर्यावरणीय बोझ और औद्योगिक कचरे की तरह देखा जाता था, लेकिन अब यह खेती के लिए वरदान साबित हो सकती है। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान (आईआईएसएस) समेत देश के 5 प्रमुख केंद्रों में चल रही रिसर्च में सामने आया है कि यह राख मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने और उत्पादन में उल्लेखनीय इजाफा करने की क्षमता रखती है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने फ्लाई ऐश के खेती में उपयोग पर 2021 में 10 वर्षों का वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है।

यह रिसर्च भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के नेतृत्व में देश के अलग-अलग मृदा क्षेत्रों भोपाल, झांसी, भुवनेश्वर, दिल्ली और मोहनपुर (प. बंगाल) में की जा रही है। हर क्षेत्र की मिट्टी अलग है और इन सभी पर फ्लाई ऐश का असर पॉजिटिव रहा है। भोपाल में काली चिकनी मिट्टी, झांसी में दोमट, भुवनेश्वर में लाल-पीली लैटराइट, मोहनपुर और दिल्ली में जलोढ़ मिट्टी पर रिसर्च की गई। इनमें से जलोढ़ मिट्टी वाले क्षेत्रों में धान की पैदावार में तेजी से इजाफा हुआ है।

फ्लाई ऐश में 16 पोषक तत्व... ये मिट्टी की सेहत सुधारता है, इससे जलधारण क्षमता भी बढ़ी

  • वैज्ञानिकों के अनुसार, रिसर्च का यह चरण "अल्पकालिक श्रेणी" में आता है, लेकिन शुरुआती नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं। फ्लाई ऐश को नियंत्रित मात्रा में मिलाने से मिट्टी की संरचना में सुधार और उपज दोनों में बढ़ोतरी देखी गई है।
  • एनटीपीसी के डीजीएम रहे एसएम चौबे के मुताबिक, यूपी के ऊंचाहार प्लांट के पास दो साल तक किए गए प्रयोग में गेहूं और धान की पैदावार में 30% तक का इजाफा दर्ज किया गया है। वहां के किसानों को भी इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें लागत में कमी के साथ-साथ अधिक मुनाफा मिला।
  • फ्लाई ऐश खेती में कैसे मदद करती है?
  • फ्लाई ऐश में ऐसे 16 पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की वृद्धि में सहायक होते हैं। इनमें मुख्य तत्व फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सल्फर हैं। इसके अलावा आयरन, मैंगनीज, जिंक, कॉपर, बोरॉन, कोबाल्ट जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फ्लाई ऐश मिट्टी की पीएच वैल्यू को संतुलित करता है, जिससे अम्लीय मिट्टी के लिए यह एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प बन सकता है। हालांकि, इसमें जैविक कार्बन और नाइट्रोजन की कमी होती है।
  • भोपाल में जिस चिकनी काली मिट्‌टी पर रिसर्च हो रही है, वह अपनी सिकुड़ने व फूलने वाली खासियत के लिए जानी जाती है। फ्लाई ऐश इसमें सिल्ट की मात्रा बढ़ाती है, जिससे मिट्टी व फसल दोनों की सेहत सुधरती है।

भविष्य की संभावनाएं

डंपिंग की समस्या से राहत, किसान की लागत घटेगी

1. बिजली की मांग बढ़ने के साथ फ्लाई ऐश उत्पादन भी बढ़ेगा। ऐसे में इसकी कृषि में उपयोगिता को लेकर नई संभावनाएं हैं। खासकर रेशेदार फसलें, सजावटी पौधों के लिए। डंपिंग समस्या खत्म होगी। 2. रेशेदार फसलें, सजावटी पौधे और बागवानी फसलें इसके प्रयोग से लाभान्वित हो सकती हैं। 3. किसान को कम लागत, ज्यादा पैदावार और कम उर्वरक उपयोग से फायदा होगा। 4. पर्यावरणीय प्रभाव सकारात्मक होगा, क्योंकि थर्मल प्लांट की फ्लाई ऐश का सही उपयोग हो पाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.