रिटायर्ड जज की कमेटी कर रही थी जांच:कमियों वाले 200 नर्सिंग कॉलेजों की जांच से जुड़ी मूल फाइल गायब

Updated on 17-01-2025 12:27 PM

सीबीआई जांच में जिन 200 नर्सिंग कॉलेजों में कमियां मिली थीं, उनकी जांच के लिए बनाई गई कमेटी की प्रोसेडिंग की मूल फाइल, दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। इन तीनों मामले में नर्सिंग काउंसिल ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जिन नर्सिंग कॉलेजों में कमियां मिली थीं, उनकी जांच के लिए रिटायर्ड हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी की बैठकों की प्रोसिडिंग मूल फाइल में थी।यह फाइल और दस्तावेजों नर्सिंग काउंसिल के नोडल अधिकारी के कक्ष से ही गायब हैं।

जांच के बाद कमियों वाले कुछ नर्सिंग कॉलेजों को सूटेबल की श्रेणी रखा गया है। इन्हें मान्यता देने के लिए नर्सिंग काउंसिल में एक स्कैन कॉपी मिली है। इसका उपयोग कर मान्यता देने की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इस स्कैन कॉपी में कोई फेरबदल नहीं होगा, इसकी गारंटी नहीं है। इसके साथ ही मान्यता संबंधी 4 कॉलेजों की फाइलें भी गायब हैं।

मूल फाइल में संवेदनशील दस्तावेज, गायब होने से जांच प्रभावित होगी

जांच के महत्वपूर्ण निर्णय इस फाइल में : गायब फाइल में कई अहम दस्तावेज थे। हाई कोर्ट के आदेश से बनी 3 वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी के बैठक मिनट्स इसमें शामिल थे। कमेटी की जांच के महत्वपूर्ण निर्णय भी इस फाइल में थे।

निर्णय का आधार बनती यह फाइल : कमी वाले कॉलेजों को पात्र श्रेणी में लाने के दस्तावेज भी गायब हैं। फाइल हाई कोर्ट में जमा होकर निर्णय का आधार बनने वाली थी।

कानूनी जटिलताः हाई कोर्ट की मॉनीटरिंग में चल रही जांच की मूल फाइल गायब होने से विभाग का पक्ष कमजोर होगा। सभी दस्तावेज न मिलने पर कमियों वाले कॉलेजों को सूटेबल (पात्र) घोषित किया जा सकता है। केस के फाइनल सबमिशन में मुश्किलें होंगी।

प्रशासनिक बाधाएं : मूल फाइल गायब होने से फाइल का डेटा फिर से तैयार करने के लिए अन्य विभागों या संबंधित पक्षों से रिकॉर्ड जुटाना पड़ेगा।

नोडल अधिकारी के कक्ष से गायब हुई है फाइल मूल फाइल पूरे दस्तावेजों के साथ नोडल अधिकारी कक्ष से गायब हुई है। थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। आगामी कार्रवाई पुलिस को करनी है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।' - मनोज सरयाम, अध्यक्ष, नर्सिंग काउंसिल, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.