राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में होगा सुनिश्चित- राजस्व मंत्री श्री वर्मा

Updated on 24-02-2024 11:47 AM

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र को सौगात देते हुए खुड़ेल में नवीन तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी,विधायक श्री मधु वर्मा तथा श्री मनोज चौधरी, श्री दर्शन गिरी जी महाराज, जनपद अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य शासन ने राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिए राजस्व का महाअभियान प्रारंभ किया है। इसमें अभी तक डेढ़ लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो चुका है। राजस्व का महाअभियान 29 फरवरी तक लगातार चलेगा। हमारा प्रयास है कि एक भी प्रकरण पूरे प्रदेश में लंबित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि राज्य शासन राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। अभियान के तहत लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कोई भी नागरिक परेशान नहीं हो, उनका काम समय-सीमा में हो और उनको इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे है। सड़कों और पुल-पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विकास कार्य हो रहे है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में नर्मदा का जल पहुंचाया जा रहा है। तहसील कार्यालयों के नए भवन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र विकास के क्षेत्र में नंबर वन रहेगा। सांवेर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मद से सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। खुड़ैल में फोरलेन सड़क भी बनाई जाएगी। उन्होंने केंद्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि वे इनका लाभ लेवे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम श्री अजीत श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री अजय यादव ने भवन निर्माण के संबंध में जानकारी दी।

इंदौर जिले के खुडेल तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर एक सौगात मिली है। खुडेल में अब नया तहसील कार्यालय प्रारंभ हो गया है। खुडेल में तहसील कार्यालय बन जाने से ग्रामीणों को अब अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिये इंदौर नहीं आना पड़ेगा। यह तहसील कार्यालय भवन 6 करोड़ 40 लाख रूपये की लागात से बनाया गया है। सर्वसुविधायुक्त इस भवन में 40 कमरे है। नवनिर्मित भवन के चारों ओर तथा मुख्य मार्ग से भवन तक सीसी रोड बनाया गया है। नवनिर्मित भवन का निर्माण 2 वर्ष की समय-सीमा में पूर्ण किया गया है। संकुल तहसील कार्यालय में 49 गांव सम्मिलित है। इन गांवों के 60 हजार से ज्यादा किसानों/रहवासियों को लाभ होगा। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से खुडेल क्षेत्र के 49 गांवों के हजारों लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिये 40 से 50 किलोमीटर दूर कलेक्टर कार्यालय इन्दौर नहीं आना होगा। इंदौर आने में 2 से 3 घण्टे का समय लगता था। नवनिर्मित भवन तहसील कार्यालय खुडैल के मुख्य मार्ग पर होने पर विधानसभा क्षेत्र सांवेर के सबसे अन्तिम छोर के ग्राम नाहर झाबुआ-शिवनी की दूरी में 20 किलोमीटर की बचत एवं समय-श्रम और धन की बचत होगी। नवनिर्मित तहसील भवन में एक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एक तहसीलदार एक नायब तहसीलदार, 2 आरआई सहित 15 पटवारी कार्यरत रहेगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.