राजस्व, सीमांकन सहित अन्य मामलों का लोक अदालत में होगा निराकरण

Updated on 21-07-2023 03:08 PM
भोपाल । जिले में समाधान आपके द्वार योजना के तहत लंबित प्रकरणों को निपटाने की तैयारी शासन ने कर ली है। इसके लिए योजना के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर समाधान आपके द्वार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विभिन्न सर्कलों में 5 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रारंभिक स्तर पर ही पक्षकारों के मध्य सौहार्दपूर्ण तरीके से मुकदमों को सुनकर समाप्त करने का पूर प्रयास किया जाएगा। समाधान आपके द्वार शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर न्याय पालिका, राजस्व, वन एवं विद्युत समनीय, समझौता के प्रकरणों का निराकरण किया जाना है।

इन मामलों को रखा जाएगा शिविरों में
जानकारी के अनुसार लोक अदालत में विभागों के विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों के साथ ही राजस्व विभाग के प्रकरणों का निराकरण भी किया जाएगा। इसमें फसल हानि पर आर्थिक सहायता, कुआं एवं नलकूप के नष्ट हो जान पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता, बंटवारा आदेश के बाद बंटाकन, अक्श नक्शा, भूमि का सीमांकन/सीमांकन विवादों का निपटारा, नामांतरण के मामलों के विवाद की दिशा में समझौता एवं सुलह, उत्तराधिकारी प्रकरण, रास्ते के विवाद, जल निकासी, जल स्त्रोतों के उपयोग के मामले, अतिक्रमण प्रकरण, धारा 145 के मामलों का निपटारा किया जाएगा।
क्लस्टरों का गठन कर लगाए जाएंगे शिविर

अपर कलेक्टर मुख्यालय दो नोडल अधिकारी के निर्देश में विभिन्न क्षेत्रों में क्लस्टरों का गठन किया जाकर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत तहसील हुजूर, बैरसिया, कोलार, संत हिरदाराम नगर, शहर, गोविंदपुरा,

एमपीनगर एवं राजधानी परियोजना टीटी नगर के सभाकक्ष में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक शिविर लगाए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.