आष्टा में सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री

Updated on 23-02-2024 12:13 PM

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा सीहोर जिले के आष्टा में सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सराहनीय है। इससे फिजूल खर्ची नहीं होती और समाज के सभी छोटे-बड़े, अमीर, गरीब परिवारों के वर-वधू सामूहिक रूप से विवाह-सूत्र में बंधते है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना के बाद उसके निर्माण और सृजन की जिम्मेदारी भगवान विश्वकर्मा को ही सौंपी थी। विश्वकर्मा का अर्थ होता है विश्व का निर्माता। भगवान विश्वकर्मा ही इस सृष्टि के वास्तुकार हैं, उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर भी माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा संपूर्ण मानव जाति के लिए पूज्यनीय है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार सभी समाज सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज समाज के हर व्यक्ति को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी विश्वकर्मा बोर्ड का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लोगों के कल्याण के साथ साथ विकास के काम भी तेजी से हो रहे हैं। आज मध्यप्रदेश विकास के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जैसी अनेकों योजनाओं ने लोगों को चिंता मुक्त किया है। श्री वर्मा ने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। अब महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं और परिवार को चलाने में योगदान दे रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.