राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने तालाब में डूबने से चार बच्चों की हुई दुःखद मृत्यु पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

Updated on 22-09-2021 05:47 PM
सागर राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मेहगांव, विरगवां, पर्रावन पहुंचकर तालाब में डूबने से मृत हुए बच्चों के घर पहुंचकर शोक संत्प्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने बच्चों के परिवार को 4-4 लाख रूपये का स्वीकृति आदेश पत्र प्रदान किया।
राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बच्चों के परिवारीजनो से चर्चा कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। परिजन द्वारा बताया गया कि तालाब पर रविवार की शाम करीब 4 बजे पांच बच्चे गए थे। एक बच्चा पानी मे डूबने लगा उस बच्चे को डूबता देख दूसरे बच्चे ने बचाने का प्रयास किया तभी वह भी डूब गया तब तक कोई कुछ समझ पाता उससे पहले चारों बच्चे गहरे पानी मे डूबने लगे पास में खड़े कुछ लोगो ने बच्चों को डूबते देख तत्काल तालाब में छलांग लगा दी चारों बच्चों को पानी से बाहर निकालने में सफलता तो मिली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चार बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई, जबकि एक बच्चा पानी में हल्के हाथ पांव चलाना जानता था इसलिए वह साथियों को तो नहीं बचा पाया लेकिन खुद जैसे-तैसे बच गया। परिजन द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा तत्काल रेड क्रॉस से दाह संस्कार के लिए 10,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने शोकाकुल परिवार से गहरी शोक संवेदना प्रकट की। परिवार को इस दुःख की घड़ी में सात्वना देने के साथ धैर्य ढ़ाढ़स बंधाते हुए कहा कि घटना बेहद दुःखद है। जिन परिवारों के चिराग बुझे हैं, शासन प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृति हो उसके लिए प्रयास करने की बात कही। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, नाथू सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी श्री मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.