पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

Updated on 07-12-2021 06:59 PM

भोपाल। कलेक्ट्रेट के सभागृह कक्ष में सोमवार को सीईओ जिला पंचायत विकास मिश्रा ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान जिला कार्यालय के प्रमुख द्वारा किसी भी अधिकारी कर्मचारी के अवकाश को स्वीकृत नहीं किया जाये विशेष प्रकरणों में ही अवकाश की स्वीकृति दी जाये

सीईओ श्री मिश्रा ने कहा कि सभी जिला अधिकारी मतदान केन्द्रों का मुआयना करें  खिड़की इत्यादि शीघ्र व्यवस्थित कर लिये जायें उन्होंने कहा कि विकलांग मतदाता को कोई परेशानी हों इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर रपटा अनिवार्य रूप से तैयार किया  प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाये

सीईओ श्री मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता के दौरान कोई भी नये कार्य संपादित नहीं किये जायेगें उन्होंने कि स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यों में आचार संहिता का काई बंधन नहीं रहेगा उन्होंने कहा कि जिले के कार्यालयों का निरीक्षण किया  जो स्वच्छ कार्यालय होगा उसे पुरस्कृत किया जायेगा सभी जिला अधिकारियों को स्वच्छता अभियान का पालन गंभीरता से करने के निर्देश दिये सीईओ श्री मिश्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें

सीईओ श्री मिश्रा ने कहाकि निर्वाचन कार्य में शामिल अधिकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग शीघ्र कराई जाये उन्होंने कहा कि बैरसिया विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग बैरसिया में और फंदा विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग फंदा में ही कराई जाये फंदा विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी बैरसिया विकासखण्ड के ग्रामों में लगाई जाये और बैरसिया विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी फंदा विकासखण्ड के ग्रामों में लगाया जाना सुनिश्चित करें

अपर कलेक्टर श्रीमती माया अवस्थी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि एमपी समाधान पोर्टल के प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाये उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण किया जाये     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.