बीयू में परीक्षा आवेदन भरने जारी की संशोधित तारीखें

Updated on 27-11-2023 01:12 PM

 भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर नियमित/स्वाध्यायी/ए.टी.के.टी.संबद्ध कॉलेजों के लिए पीजी परीक्षा फार्म भरने की संशोधित तारीखें जारी की हैं। बीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत तृतीय सेमेस्टर स्नातकोत्तर के परीक्षा आवेदन आनलाइन के माध्यम से भरे जा सकते हैं। इनमें एमए./एम काम./एमएससी /एमएससी होमसांइस/ मास्टर ऑफ सोशल वर्क/ एम.ए. यौगिक सांइस नियमित /स्वाध्यायी / एटीकेटी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र (सत्र 2023-2024.) एम.पी. आनलाइन के माध्यम से भरे जाने हैं। जारी तिथियों के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ फार्म 30 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। लेट फीस 300 रुपये के साथ आवेदन एक से चार दिसंबर के बीच भरे जाना है। वहीं विशेष विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ छह दिसंबर से परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले तक फार्म भरे जा सकेंगे। वहीं बीयू ने यूजी व पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की पीजी तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की नियमित व एटीकेटी की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होना है।इसे लेकर इस बार विवि प्रबंधन नकल प्रकरण पर रोक लगाने के लिए चार उड़नदस्तों की टीम गठित की जा रही है। पिछली परीक्षाओं में 150 नकल प्रकरण बने थे। सभी में मोबाइल व ब्लूटूथ के जरिए नकल प्रकरण सामने आए थे। इस बार एहतियात अधिक बरते जाएंगे।

देर तक चली नामांकन प्रक्रिया

बीयू ने पीजी फस्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों के नामांकन का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 22 नवंबर से परीक्षा शुरू होनी थी। विवि प्रबंधन ने अब तक परीक्षा की समय-सारिणी जारी नहीं की है। अब यह परीक्षा दिसंबर अंत या जनवरी के प्रथम सप्ताह में हो सकती हैं। फिलहाल पीजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर थी। वहीं विलंब शुल्क के साथ 30 नवंबर तक फार्म भर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.