रीवा टूरिज्म कॉन्क्लेव:चंबल और मालवा में होगी अगली कॉन्क्लेव

Updated on 27-07-2025 02:20 PM

रीवा टूरिज्म कॉन्क्लेव में शनिवार को राज्य सरकार को विंध्य क्षेत्र में 3 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के दोनों संभाग, रीवा और शहडोल में पर्यटन के जरिए आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। विंध्य की विरासत को दुनिया देखने आएगी।

मुख्यमंत्री ने रीवा में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस कॉन्क्लेव में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव फ्लाईओला कंपनी की ओर से आया है। फ्लाईओला के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीराम ओला ने विंध्य क्षेत्र में 700 करोड़ के निवेश की मंशा जताई। आरसीआर सीपीएल और विंध्य प्राइड के दिव्यांश सिंह बघेल ने 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। अमित दिग्विजय सिंह ने 500 करोड़ और समदड़िया बिल्डर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत समदड़िया ने 300 करोड़ के निवेश का इरादा व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जंगल कैंप इंडिया के गजेंद्र सिंह राठौर ने 150 करोड़, गौरव प्रताप सिंह और पुष्पराज सिंह ने 100-100 करोड़, राजस्थान फोर्ट एंड पैलेस के मैनेजिंग डायरेक्टर मानवेंद्र सिंह शेखावत ने हेरिटेज प्रॉपर्टी को विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है।

इको पार्क के अनुज और विजय तिवारी ने 80 करोड़, तथास्तु रिसॉर्ट के अनिल अग्रवाल ने 150 करोड़, सिद्धार्थ सिंह तोमर ने 15 करोड़, सिद्धिविनायक कंस्ट्रक्शन के वैभव सिंह कौरव ने 10 करोड़ और कैलाश फुलवानी ने 5 करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है।

विंध्य को ध्यान में रखकर की गई कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में विंध्य क्षेत्र को ध्यान में रखकर की गई यह पहली टूरिज्म कॉन्क्लेव है। इसके बाद चंबल और मालवा क्षेत्र में अगली टूरिज्म कॉन्क्लेव होंगी। यूनेस्को की भारत में प्रस्तावित 62 नए धरोहर स्थल हैं, इनमें से 18 मप्र के हैं। यहां 247 नदियां मप्र में बहती हैं, जो इसे नदियों का मायका बनाती हैं।

सीएम ने फिर कहा- चरणबद्ध तरीके से बढ़ाएंगे लाड़ली बहना की राशि

राज्य सरकार की ओर से सतना जिले के सिंहपुर में शनिवार को मातृशक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना बहन-बेटियों के लिए सम्मान का प्रतीक है।

सरकार चरणबद्ध तरीके से इस योजना की राशि में वृद्धि करेगी। 2028 तक यह राशि 3 हजार हो जाएगी। सावन के महीने में लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त आएंगे। इस अवसर पर सीएम ने सतना में 93 करोड़ से अधिक राशि के 232 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। सीएम ने कहा कि रैगांव क्षेत्र में सिंहपुर में सोलर प्लांट स्थापित करने की पहल की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.