इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों की किताबों को हिंदी भाषा में तैयार कर रहा आरजीपीवी, बनाई 364 विशेषज्ञों की टीम

Updated on 14-09-2023 12:57 PM

 भोपाल । अब इंजीनियरिंग के विद्यार्थी अंग्रेजी के बदले हिंदी में भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए हिंदी भाषा में इंजीनियरिंग की किताबें तैयार की जा रही है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) की ओर से 12 भाषाओं में इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम की किताबें तैयार करवाया जा रहा है। इसमें राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) को हिंदी भाषा में किताब तैयार करने के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है।

विभिन्न ब्रांचों के द्वितीय वर्ष की डिप्लोमा व स्नातक स्तर की 88 किताबों को अंग्रेजी से हिंदी भाषा में अनुवाद किया जा रहा है। इसके लिए आरजीपीवी ने 364 विशेषज्ञों की टीम बनाई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पिछले साल से हिंदी में इंजीनियरिंग की किताबें तैयार की जा रही हैं। इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की पाठ्यक्रम की 20 किताबें तैयार कर ली गई हैं।

हिंदी में प्रश्नपत्र भी तैयार किए जाते हैं

आरजीपीवी ने हिंदी में प्रश्न-बैंक भी तैयार किया है। इसका फायदा ऐसे विद्यार्थियों को मिल रहा है, जो मुख्य रूप से हिंदी माध्यम के हैं। इन विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान अंग्रेजी में प्रश्नपत्र हल करने में समस्या आती थी। वर्तमान में विवि की परीक्षाओं में बीटेक और बी व डी फार्मा के प्रश्नपत्र हिंदी में भी दिए जाते हैं।

प्रश्न बैंक भी किया जा रहा तैयार

विवि स्टूडेंट लर्निंग असेसमेंट प्रोजेक्ट (एएसएलएपी) के तहत प्रश्न बैंक को तैयार किया जा रहा है। इसे तैयार करने की जिम्मेदारी सेवानिवृत व कार्यरत फैकल्टी को दिया गया है। प्रश्न बैंक बनाने की जिम्मेदारी उस फैकल्टी को दी जाएगी, जिसे हिंदी के बेहतरीन ज्ञान के साथ संबंधित विषय की पकड़ हो। साथ ही वे अनुवाद का काम भी कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.