आरजीपीवी में ऑनलाइन ही होगी परीक्षा

Updated on 26-12-2021 10:54 PM

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन ही हो रही है. इसके लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा अब दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर जारी किए निर्देश अन्य स्वशासी कॉलेजों पर लागू नहीं होंगे.

आरजीपीवी प्रबंधन ने ऑनलाइन परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उनको कई उपयोगी सलाहें भी दी हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 27 और 28 दिसंबर को मॉक टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा को लेकर जारी किए निर्देश अन्य स्वशासी कॉलेजों पर नहीं होंगे लागू- यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये निर्देश आरजीपीवी परिसर सहित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआइटी) सहित अन्य स्वशासी कॉलेजों पर लागू नहीं होंगे।

आरजीपीवी प्रबंधन के अनुसार स्टूडेंट की सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल के माध्यम से कराई जाएगी। इस पोर्टल को क्रोम ब्राउजर में खोलना होगा।

विद्यार्थियों को सलाह

 बिना किसी रुकावट के परीक्षा देना चाहते हैं तो उन्हें लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना चाहिए- विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वह बिना किसी रुकावट के परीक्षा देना चाहते हैं तो उन्हें लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना चाहिए। परीक्षा के दौरान कोई भी एप्लिकेशन खुली नहीं होनी चाहिए। परीक्षा शुरू होने से पहले ही कैमरे को एक्सेस करने की अनुमती देनी होगी। परीक्षा के दौरान लगातार फोटो लिए जाएंगे।

एक बार परीक्षा शुरू होने के बाद कैमरे के सामने से कोई हटेगा नहीं। यदि विद्यार्थी एक छोटा ब्रेक लेना चाहता है तो उसे कैमरे के सामने से हटने के लिए सिर्फ 3 मिनट का समय दिया जाएगा। यह समय एक बार ही दिया जाएगा। विद्यार्थियों को बताया गया है कि वे इस बात का परीक्षण कर लें कि उन्होंने सभी प्रश्नों को हल कर लिया है। एक बार पेपर सब्मिट होने के बाद दूसरा मौका नहीं मिल सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.