शिकायत करने का अधिकार तब ही, जब हम मतदान करें - कलेक्टर आशीष सिंह

Updated on 12-09-2023 12:28 PM
भोपाल। मतदान करना हम सभी का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है जो लोकतंत्र में हमारा सबसे बड़ा योगदान है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हम अक्सर कई कार्य नहीं हाेने पर होने पर शिकायत करते हैं लेकिन वास्तव में देखा जाए तो हमको किसी कार्य को लेकर शिकायत करने का अधिकार तब ही है जब हम अपने मताधिकार का उपयोग कर अपनी सरकार चुनने में सहभागी बनें। तय कर लें कि, हम मतदाता सूची में अपना नाम तो जुड़वाएंगे ही साथ ही मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे अपने स्वजनों और पड़ोसियों के नाम भी जुड़वाएंगे और मतदान करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने और संशोधन कराने का समय भले ही सोमवार तक था लेकिन नाम अभी जुड़ते रहेंगे। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने नवदुनिया के आओ मतदाता बनें अभियान के तहत सेज विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित नवमतदाताओं को जोड़ने के कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, तहसीलदार लोकेश चौहान, सेज समूह के सीएमडी इजी. संजीव अग्रवाल, नवदुनिया के संपादक संजय मिश्र, यूनिट हेड मानवेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारी संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

मतदान में भोपाल फिसड्डी, इसमें सुधार करना हमारा लक्ष्य

कलेक्टर सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के साथ एक अक्टूबर 2023 तक 18 के होने जा रहे युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें। जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर फिल्म के दो-दो टिकट प्रदान किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि, नवदुनिया और सेज विश्वविद्यालय द्वारा लोकतंत्र के लिए यह जो योगदान दिया जा रहा है बहुत ही सराहनीय है। भोपाल अभी मतदान करने में काफी पीछे है, यहां का मतदान प्रतिशत महज 65 प्रतिशत ही है। इस स्थिति में सुधार करना ही हमारा लक्ष्य है।

मतदान करने से नहीं पड़ता फर्क, यह सोच खुद के साथ अन्याय

जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करते ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़ जाना चाहिए। यह युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका होता है। मतदान करते ही हम जिम्मेदार व्यक्ति बन जाते हैं। हम यह सोचते हैं कि आखिर देश -प्रदेश में क्या चल रहा है और मत देने वाले से जुड़ जाते हैं। आने वाले दिनों में कहीं न कहीं विचार आते हैं कि हमने जिसे मत दिया वह सही कर रहा है या नहीं। विश्व के कई देशों में मतदान का अधिकार पाने के लिए आंदोलन हुए हैं। हमें ऐसे आंदोलन नहीं करने पड़े। आजादी के बाद संविधान से यह अधिकार मिला है, इसका प्रयोग करें। उन्होंने भ्रांति का निवारण करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कुछ महीनों से भी जहां रह रहा है वहां अपना नाम जुड़वा सकता है। जब दूसरी जगह जाए वर्तमान जगह नाम कटवा कर नए जगह की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकता है, इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है।

युवाओं को समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी

सेज समूह के सीएमडी इंजी. संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप 18 साल के हो गए हैं तो देश के निर्मााण की जिम्मेदारी शुरू हो गई है। आपको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह देश-प्रदेश, शहर, गांव के निर्माण और आपके स्वयं के विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, हम सभी को लोकतंत्र में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी देनी होगी। युवा देश का भविष्य हैं। आप पर देश निर्माण की जिम्मेदारी है। हमको समझना होगा कि यह कितनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमें अपने भविष्य को संवारने के लिए तपस्या करनी होगी। हम जब सहभागिता निभाते हैं, तब चीजें बनती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.