भोपाल रेलवे स्टेशन पर RO वाटर सुविधा बंद:हर दिन 200 से ज्यादा ट्रेनों से आवाजाही करने वाले 50 हजार से ज्यादा पैसेंजर परेशान

Updated on 26-04-2025 12:11 PM

राजधानी भोपाल का रेलवे स्टेशन भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बना हुआ है। स्टेशन पर 6 महीने से वाटर वेंडिंग मशीनें बंद हैं। इन मशीनों के जरिए यात्रियों को बेहद सस्ती दरों पर ठंडा और आरओ का शुद्ध पानी मिल जाता था। लेकिन अब गर्मी के मौसम में यह सुविधा बंद है। बता दें कि इस सीजन में भोपाल में अब तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है।जिससे गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।

भोपाल स्टेशन पर रोजाना 200 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। यहां का फुट फॉल 40 से 50 हजार यात्रियों तक पहुंचता है। ऐसे में यह एकमात्र बड़ा स्टेशन है, जहां यात्रियों को हर समय बड़ी संख्या में पानी की जरूरत होती है। वाटर वेंडिंग मशीनें बंद होने के कारण यात्रियों को या तो स्टेशन परिसर में मौजूद प्याऊ से पानी लेना पड़ रहा है या फिर वे बाहर से बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार वाटर वेंडिंग मशीनों का संचालन करने वाले पुराने ऑपरेटर का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया था। जिसके बाद नई निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा फिर से चालू हो जाएगी।

पहले भोपाल स्टेशन पर थीं ये सुविधाएं:

  • कुल 12 वाटर वेंडिंग मशीनें
  • 6 प्लेटफॉर्म्स पर फैली हुई थीं मशीनें
  • यात्रियों को 2 से 20 रुपए में शुद्ध पानी मिलता था

पानी के पुराने रेट (जब मशीनें चालू थीं):

  • 300 एमएल – ₹2
  • 500 एमएल – ₹5
  • 1 लीटर – ₹5
  • 2 लीटर – ₹8
  • 5 लीटर – ₹20


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.