2990 करोड़ रुपये से सुधरेगी मध्‍य प्रदेश की सड़कें, सीएम शिवराज ने दी स्‍वीकृति

Updated on 01-09-2023 12:43 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरों की सड़कों की मरम्मत, निर्माण और रख-रखाव के लिये 2990 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कायाकल्प अभियान के द्वितीय चरण के लिये 1200 करोड़ रूपये, विशेष केन्द्रीय सहायता (शहरी सुधार कार्यक्रम) के मास्टर प्लान की और 18 मीटर से अधिक प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिये 1200 करोड़ रूपये और शहरी अधो-संरचना विकास निधि योजना में 590 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

गौरतलब है कि अभियान के प्रथम चरण में 350 करोड़ रूपये पूर्व में जारी किये जा चुके हैं। प्रथम चरण में स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण के कार्य जारी हैं।

गुणवत्‍ता नियंत्रण के लिए भी रखा अंश

कायाकल्प अभियान के दूसरे चरण में स्वीकृत राशि का 3 प्रतिशत अंश गुणवत्ता नियंत्रण और अन्य प्रशासनिक व्यय के लिये रखा गया है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिये स्टेट क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त किये गये हैं। निर्माण स्थल के कार्यों के पूर्व एवं पश्चात के जियोटेग फोटो लिये जा रहे हैं। संभागवार मोबाइल टेस्ट लेब स्थापित की गयी है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये कार्यवार इंजीनियर्स को नामजद कर जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। इंजीनियर्स को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शहरी अधो-संरचना विकास निधि योजना में किये जाने वाले कार्य 5 करोड़ से कम के नहीं होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.