बागसेवनिया में ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे, नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार

Updated on 14-08-2024 12:14 PM

भोपाल। शहर के बागसेवनिया इलाके में भेल संगम चौराहे पर स्थित एसएस ज्वेलर्स दुकान पर सोमवार रात लुटेरों ने धावा बोल दिया। यहां संचालक दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। वे हथियार दिखाकर दुकान में घुसे और लगभग 40 हजार नकद राशि सहित सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए। पूरा सामान उन्होंने बैग में रखा और दुकान संचालक को धमकाते हुए फरार हो गए।

सराफा कारोबारी से पुलिस ने लिया घटना का ब्यौरा

घटना के बाद दुकान संचालक ने बागसेवनिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित सोनी और उनकी टीम ने घटना की जांच शुरू की है। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे जांच कर आरोपितों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद जोन-2 के आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक सराफा दुकान संचालक से पुलिस पूछताछ करती रही।
सराफा व्यापारी के साथ कुल कितने की लूट हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में बात की। साथ ही पुलिस इलाके में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपितों का सुराग तलाश रही है। इस घटना से आसपास के व्यापारियों समेत इलाके के लोगों में भी दहशत व्याप्त है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.